हनुमान ज्योतिष यंत्र से जानिए अपने प्रश्नों के उत्तर, कब आएगा पैसा और कब खत्म होंगी परेशानियां?

Published : Apr 27, 2021, 10:18 AM IST

उज्जैन. आज (27 अप्रैल, मंगलवार) हनुमान जयंती है। इस दिन हनुमानजी की विशेष पूजा की जाती है। हनुमानजी को कलयुग का जीवंत देवता भी कहा जाता है। हमारे धर्म ग्रंथो में अनेकों यंत्रों का वर्णन है, उन्ही में से एक है हनुमान ज्योतिष यंत्र। इस यंत्र के माध्यम से आपको पैसा, विवाह, प्रेम, स्वास्थ्य आदि से जुड़े सवालों के जबाव मिल सकते हैं। जरूरत है तो बस इस यंत्र पर पूर्ण विश्वास करने की। इस यंत्र की उपयोग विधि इस प्रकार है… उपयोग विधि श्री हनुमान ज्योतिष यंत्र में सात खाने (कॉलम) होते हैं। इसका उपयोग करने से पहले पांच बार ऊं रां रामाय नम: मंत्र का तथा बाद में 11 बार ऊं हनुमते नम: मंत्र का जाप करें। इसके बाद आंख बंद करके अपनी मनोकामना के बारे में पूछते हुए इस यंत्र पर कर्सर घुमाएं। जिस खाने में यह कर्सर रुक जाए, उस अंक का फलादेश देखकर ही कार्य करें। यह कार्य पूरी श्रद्धा व विश्वास से करें।

PREV
16
हनुमान ज्योतिष यंत्र से जानिए अपने प्रश्नों के उत्तर, कब आएगा पैसा और कब खत्म होंगी परेशानियां?

आपको कब धन की प्राप्ति हो सकती है, इसका उत्तर इस प्रकार है-
1.धन प्राप्ति में विलंब होगा।
2. दूसरों की मदद करने से लाभ मिलेगा।
3. आपके पास धन है और धन की प्राप्ति होगी।
4. कर्म पर ध्यान दें। इसी से धन की प्राप्ति होगी।
5. हर कार्य खुशी से करें। लक्ष्मी अवश्य प्रसन्न होगी।
6. आपका धन सुरक्षित है। चिंता न करें।
7. धन के लिए किसी से विवाद न करें। समय आने पर धन की प्राप्ति होगी।
 

26

दांपत्य जीवन से संबंधी प्रश्नों के उत्तर इस प्रकार हैं-
1. दांपत्य प्रेम में वृद्धि होगी।
2. आपका दांपत्य जीवन सुखपूर्वक बीतेगा।
3. जीवनसाथी के आने से भाग्योदय होगा और प्रेम भी बढ़ेगा।
4. परायों के कारण परेशानी होगी।
5. वाणी में मधुरता रखें अन्यथा मतभेद और बढ़ेंगे। ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।
6. पैसों को लेकर तनाव और कलह रहेगी।
7. दाम्पत्य में खुशियां मिलेंगी।
 

36

प्रेम से संबंधित प्रश्नों के उत्तर इस प्रकार हैं-
1. प्रेम में सफलता का योग है।
2. तीसरे व्यक्ति के बीच से हटने के बाद ही सफलता मिलेगी।
3. अभी सफलता प्राप्त होने में देरी है।
4. प्रेम विवाह का परिणाम अच्छा रहेगा।
5. प्रेम विवाह में बाधा होगी।
6. सफलता मिलेगी, लेकिन देरी से।
7. आसानी से सफलता मिलेगी।
 

46

जानिए आपका बुरा समय कब समाप्त होगा-
1. आलस्य छोड़ें, काम करें। छ: माह में सफलता मिलने लगेगी।
2. अपनों की सलाह से चलें, मनमानी और जिद छोड़ें।
3. भाग्य अभी साथ नहीं है। थोड़े समय बाद अनुकूल होगा।
4. बुजुर्गों का आदर करें तथा दान-पुण्य करें, लाभ मिलेगा।
5. पत्नी की सहायता से बुरा समय जल्दी ही कट जाएगा।
6. दो साल तक और अच्छे समय का इंतजार करना पड़ेगा।
7. शीघ्र ही आपका समय अच्छा आने वाला है।
 

56

विवाह से संबंधित आपके प्रश्नों के उत्तर इस प्रकार हैं-
1. दक्षिण दिशा में विवाह का योग है, लेकिन अभी देरी है।
2. शीघ्र ही आपकी मनोकामना पूरी होगी।
3. विवाह में बाधाएं आएंगी।
4. शिव-गौरी का पूजन करें तथा मंगल स्त्रोत का पाठ करें।
5. दो वर्ष के बाद विवाह का योग है।
6. अभी विवाह में अड़चनें हैं।
7. शीघ्र ही विवाह होगा।
 

66

रोग से संबंधित आपके प्रश्नों के उत्तर इस प्रकार हैं-
1. रोग का उपाय करें, लाभ मिलेगा।
2. भक्ति में ही शक्ति है, इष्टदेव की भक्ति एवं उपासना करें। रोग से मुक्ति मिलेगी।
3. रोग गंभीर है, भारी परेशानी रहेगी।
4. अभी स्वस्थ होने में कम से कम छ: माह लगेंगे।
5. उपचार में परिवर्तन करें, शीघ्र लाभ मिलेगा।
6. दूसरे स्थान पर जाएं, जलवायु बदलने से लाभ मिलेगा।
7. पूर्व कर्मों का फल है। मुक्ति मिलना कठिन है।
 

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories