इन 5 ग्रहों की चाल में हो रहा है बदलाव, आ सकती है प्राकृतिक आपदाएं, शेयर मार्केट में हो सकता है उतार-चढ़ाव

Published : Jun 24, 2021, 08:52 AM ISTUpdated : Jun 24, 2021, 11:07 AM IST

उज्जैन. 22 जून, सोमवार से सूर्य नक्षत्र बदलकर आर्द्रा नक्षत्र में आ चुका है। शुक्र कर्क राशि में आकर मंगल के साथ युति बना रहा है। 23 जून से बुध वृष राशि में मार्गी हो चुका है यानी सीधी चाल से चलने लगा है। वहीं, गुरु कुंभ में और शनि मकर राशि में पहले से वक्री चल रहे हैं। ग्रह स्थितियों में लगातार हो रहे परिवर्तन से देश-दुनिया पर भी प्रभाव पड़ेगा। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र से जानिए इन ग्रह परिवर्तन का क्या प्रभाव होगा…

PREV
15
इन 5 ग्रहों की चाल में हो रहा है बदलाव, आ सकती है प्राकृतिक आपदाएं, शेयर मार्केट में हो सकता है उतार-चढ़ाव

बुध की सीधी चाल
- 23 जून, बुधवार से बुध ग्रह वृष राशि में सीधी चाल से चलने लगा है। लेन-देन, निवेश और कारोबार को प्रभावित करने वाले इस ग्रह की चाल में बदलाव होने से लोग खरीदारी ज्यादा करेंगे।
- अर्थव्यवस्था में भी सुधार के योग रहेंगे। नौकरियां भी बढ़ेंगीं। देश में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। शेयर मार्केट में बड़े उतार-चढ़ाव दिखेंगे। कुछ लोगों के लिए निवेश करने के लिए अच्छा समय रहेगा।
 

25

गुरु की टेढ़ी चाल
- गुरु की चाल बदलने से आंधी और देश के कुछ हिस्से में खूब बारिश होगी। बाढ़ की स्थिति भी बनेगी। उत्तरी राज्यों में प्राकृतिक प्रकोप से जन-धन हानि की आशंका है।
- भूकंप, अग्निकांड या तूफान से भी लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसके अलावा देश की राजनीति में भी बड़े बदलाव हो सकते हैं। बृहस्पति और शनि का योग फिर से बनने के कारण देश में संक्रमण बढ़ने की आशंका भी रहेगी।
 

35

मंगल-शुक्र की युति
- शुक्र 22 जून से कर्क राशि में आ चुका है। इस राशि में मंगल पहले से ही मौजूद है। शुक्र और मंगल के साथ रहने से महंगाई और लोगों के खर्चे बढ़ सकते हैं।
- कई लोग गलत जगह निवेश कर सकते हैं। जिससे नुकसान की स्थिति बनेगी। इन दो ग्रहों की युति की वजह से कुछ लोगों की शारीरिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।
 

45

शुक्र का राशि परिवर्तन
- शुक्र के मिथुन से कर्क राशि में आने पर बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। नौकरी और बिजनेस के काम गति पकड़ेंगे। लोगों को रुका हुआ पैसा मिलेगा।
- शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को धन लाभ होने के योग हैं। कलाकारों को काम और अच्छे मौके मिलेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स व सौंदर्य प्रसाधनों की बिक्री में इजाफा होगा।
- महिलाओं की सक्रियता बढ़ेगी। मीडिया, साहित्य और कला जगत के लोगों के आर्थिक नुकसान में भरपाई होगी।
 

55

सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन
- 22 जून से 7 जुलाई तक सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में रहेगा। जिससे लगातार बारिश के योग बनेंगे। लेकिन सूर्य और शनि के षडाष्टक योग की वजह से देश में असंतोष का माहौल बनेगा।
- मौसमी बदलाव भी होने के योग बन रहे हैं। बारिश के साथ तेज हवा भी रहेगी। इस अशुभ योग के कारण देश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में प्राकृतिक आपदाएं भी आ सकती हैं।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories