Published : Jun 14, 2021, 08:59 AM ISTUpdated : Jun 14, 2021, 10:20 AM IST
उज्जैन. बचपन से ही आप और हम शकुन-अपशकुन के बारे में पढ़ते और सुनते आ रहे हैं। मान्यता है किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले अगर दही खाकर घर से निकला जाता है तो कार्य जरूर शुभ और सफल होता है। वहीं दूसरी तरफ कई अपशगुन भी होते हैं, जिनके बारे में मान्यता है कि अपशगुन होने पर कार्यों में बाधाएं आती हैं और कार्य सफल नहीं होता। शकुन और अपशकुन की ये मान्यताएं प्राचीनकाल से ही चली आ रही हैं। जिसमें से कुछ लोग इन मान्यताओं पर विश्वास करते हैं तो कुछ पर नहीं। आगे जानिए कुछ ऐस ही मान्यताओं के बारे में...
1. लोहे की चीजों का अपशगुन
मान्यता है जिन घरों में छोटे बच्चे होते हैं वहां पर नकारात्मक ऊर्जाएं जल्दी से हावी हो जाती है। ऐसे में उनके बिस्तर के सिरहने के पास लोहे से बनी चीजों का रखने से नकारात्मक ऊर्जाएं नहीं भटकती है। लेकिन जंग लगी लोहे की चीजों का घर पर रखना अपशगुन माना जाता है।
27
2- दूध का अपशगुन
दूध का उबलकर जमीन पर गिरना अशुभ माना जाता है। जमीन पर दूध के गिरने से किसी बड़ी दुर्घटना या हानि होने का संकेत माना जाता है।
37
3-झाडू का अपशगुन
झाडू में माता लक्ष्मी का वास माना जाता है। झाडू पर पैर रखना और शाम के समय घर पर झाडू लगाना बहुत ही अशुभ माना गया है। इसके अलावा झाडू को खुली जगह पर नहीं रखनी चाहिए बल्कि किसी कोने में छिपाकर ही रखना चाहिए।
47
4- छींक का अपशगुन
घर से निकलते समय अगर छींक आ जाए तो इसे भी बहुत अपशकुन माना जाता है। घर से निकलते वक्त अगर छींक आएं तो वापस घर के अंदर चले जाना चाहिए और पानी पीकर ही दोबारा निकलना चाहिए।
57
5- पैसे से जुड़ा अपशगुन
कभी भी जेब या फिर पर्स पैसों से खाली नहीं रखना चाहिए। जेब का खाली रखना अपशगुन माना जाता है।
67
6. पक्षियों से जुडा हुआ अपशगुन
घर पर मकड़ी के जाले का होना और चमगादड़ों, कबूतरों का घर पर डेरा डालना बड़ी अपशगुन माना जाता है। इसके अलावा घर पर घायल या मृत्यु पक्षी गिरना बहुत ही अपशकुन माना जाता है।
77
7- जानवरों का अपशगुन
घर पर कुत्तों और बिल्लियों का रोना या फिर आपस में झगड़ा करना अच्छा नहीं माना जाता है। घर या घर के आसपास कुत्तों या बिल्लियों का रोना किसी अप्रिय घटना के होने का संकेत माना जाता है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।