उज्जैन. ज्योतिष में 12 राशियां और 27 नक्षत्र होते हैं। हर राशि में 2 या 3 नक्षत्र आते हैं। हर नक्षत्र के 4 भाग होते हैं। नक्षत्र के हर भाग को चरण कहा जाता है और हर चरण में नाम के 4 अक्षर होते हैं। जन्म के समय चंद्रमा जिस नक्षत्र और राशि में होता है उसी अक्षर के अनुसार जन्म नाम रखा जाता है और वो ही जन्म की राशि होती है। आमतौर पर कई लोगों के नाम चंद्र की स्थिति के अनुसार ही रखे जाते हैं। अत: नाम का पहला अक्षर बता देता है कि कोई व्यक्ति किस राशि से संबंधित हैं। नीचे बताई लिस्ट से आप जन्म नाम के पहले अक्षर से जान सकते हैं कि आपकी जन्म राशि और नक्षत्र क्या है –
मेष जन्म का नक्षत्र अश्विनि, भरणी, कृतिका नाम का पहला अक्षर चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
212
वृष जन्म का नक्षत्र कृतिका, रोहिणी, मृगशिरा नाम का पहला अक्षर ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
312
मिथुन जन्म का नक्षत्र मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु नाम का पहला अक्षर का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
412
कर्क जन्म का नक्षत्र पुनर्वसु, पुष्य, अश्लेषा नाम का पहला अक्षर ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
512
सिंह जन्म का नक्षत्र मघा, पूर्वाफाल्गुनी, उत्तराफाल्गुनी नाम का पहला अक्षर मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
612
कन्या जन्म का नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी, हस्त, चित्रा नाम का पहला अक्षर ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
712
तुला जन्म का नक्षत्र चित्रा, स्वाती, विशाखा नाम का पहला अक्षर रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
812
वृश्चिक जन्म का नक्षत्र विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा नाम का पहला अक्षर तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
912
धनु जन्म का नक्षत्र मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा नाम का पहला अक्षर ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
1012
मकर जन्म का नक्षत्र उत्तराषाढ़ा, श्रवण, घनिष्ठा नाम का पहला अक्षर भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
1112
कुंभ जन्म का नक्षत्र घनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद नाम का पहला अक्षर गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
1212
मीन जन्म का नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती नाम का पहला अक्षर दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।