उज्जैन. वैसे तो भगवान शिव की महिमा का वर्णन अनेक ग्रंथों में किया गया है, लेकिन उन सभी में शिवपुराण का विशेष महत्व है। भगवान शिव ने इस ग्रंथ में देवी पार्वती को मनुष्यों की मृत्यु से संबंधित कई गुप्त संकेत बताए हैं। इन संकेतों को समझकर यह जाना जा सकता है कि किस व्यक्ति की मौत कितने समय में हो सकती है। सावन के पवित्र महिने में हम आपको उन्हीं संकेतों को बारे में बता रहे हैं-
1. अचानक किसी व्यक्ति का शरीर नीला या पीला पड़ जाए या उसके शरीर पर लाल निशान दिखाई दें तो उसकी मृत्यु 6 महीने में हो सकती है।
212
2. जिस व्यक्ति का मुंह, कान, आंख व जीभ ठीक से काम न करे, उसके जीवन के 6 महीने ही बचे हो सकते हैं।
312
3. यदि किसी व्यक्ति का गला और मुंह बार-बार सूखने लगे तो उसकी मृत्यु 6 महीने के अंदर संभव है।
412
4. जब किसी का बायां हाथ लगातार फड़कता रहे, तालू सूख जाए तो उसकी मृत्यु 1 महीने के अंदर हो सकती है।
512
5. जिसे चंद्रमा व सूर्य के आस-पास काला या लाल घेरा दिखाई देने लगे, उसकी मृत्यु 15 दिन के अंदर हो सकती है।
612
6. जिसे चंद्रमा व तारे ठीक से न दिखाई दें या काले दिखाई दें, उसकी मृत्यु 1 महीने में हो सकती है।
712
7. जिस व्यक्ति को अचानक नीली मक्खियां घेर लें, हो सकता है उसकी आयु लगभग 1 महीना ही बची हो।
812
8. जिस मनुष्य के सिर पर गिद्ध, कौआ या कबूतर आकर बैठ जाए, उसकी मृत्यु 1 महीने के अंदर हो सकती है।
912
9. जिसे पानी, तेल, घी या दर्पण में अपनी परछाई दिखाई न दे तो उसकी आयु 6 महीने ही बची हो सकती है।
1012
10. जब किसी व्यक्ति को अपनी परछाई बिना सिर के दिखाई दे तो उसकी मृत्यु 6 महीने में हो सकती है।
1112
11. जिसे आग की रोशनी ठीक से दिखाई न दे, चारों ओर अंधेरा दिखे, उसकी मृत्यु 6 महीने में हो सकती है।
1212
12. जिसे ध्रुव तारा व सूर्य के दर्शन व हों, रात में इंद्रधनुष दिखाई दे, उसकी उम्र 6 महीने बाकी हो सकती है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।