उज्जैन. 21 अक्टूबर, गुरुवार की रात से मंगल ग्रह कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर चुका है। तुला शुक्र के स्वामित्व वाली राशि है। मंगल 4 दिसंबर तक इसी राशि में रहेगा, इसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार मंगल के तुला राशि में आने से बारिश की स्थिति समान्य हो जाएगी, लेकिन भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के योग बन सकते हैं। जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगल का राशि परिवर्तन...
मंगल की वजह से पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है और पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। भूमि-जमीन से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है।
212
आपको विदेश से लाभ मिल सकता है, जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनकी ये इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार को बढ़ाने में सफलता मिलेगी। सावधान रहकर काम करें।
312
आपके लिए मंगल की स्थिति सुख-शांति बढ़ाने वाली रहेगी। लाभ मिल सकते हैं। इच्छाएं पूरी होंगी। जरूरतमंद लोगों को दान करें।
412
मंगल की वजह से थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं, किसी से विवाद भी संभव है। हनुमान जी की पूजा करेंगे तो लाभ मिल सकता है।
512
मंगल लाभदायक रहेगा। कोई खास काम पूरा हो जाने से प्रसन्नता बनी रहेगी। नए लाभकारी प्रस्तावों की प्राप्ति होगी।
612
मंगल के कारण पुरानी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। संपर्कों का लाभ मिलेगा। कार्य में देरी हो सकती है। संयम बनाए रखें।
712
मंगल की वजह से स्वास्थ्य को लाभ मिल सकता है। कर्ज उतर सकता है। अभी निवेश करने से बचेंगे तो अच्छा रहेगा।
812
मंगल शुरू में तो परेशानियां बढ़ाएगा, लेकिन बाद में दिक्कतें दूर हो सकती हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी और ऋण संबंधी काम पूरे हो सकती हैं।
912
मंगल के कारण रिश्तेदारों के बीच विवाद हो सकते हैं। आपको सबसे ज्यादा विश्वास उन लोगों पर करना है, जो दुख में साथ देते हैं, वर्ना नुकसान हो सकता है।
1012
सफलता मिलेगी। कार्यालय में संबंध ठीक हो सकते हैं। नए काम मिलेंगे। परिवार के लोगों को आपकी जरूरत महसूस होगी।
1112
मंगल सभी ओर से पक्ष का है। किसी मांगलिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यात्रा सफलता दिलाने वाली होगी।
1212
इन लोगों को निराशा से बचना होगा। अचानक धन लाभ मिल सकता है। योजनाएं में जरूरी बदलाव करें और काम को आगे बढ़ाएं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।