Published : Sep 09, 2021, 10:43 AM ISTUpdated : Sep 09, 2021, 04:09 PM IST
उज्जैन. मंगल (Mars) ग्रह ने बीते 6 सितंबर को सिंह राशि (Leo) से कन्या राशि (Virgo) में प्रवेश किया है, जहां ये 22 अक्टूबर तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह (Mars) को मेष (Aries) और वृश्चिक राशि (Scorpio) का स्वामी माना जाता है। मंगल जहां कर्क राशि में नीच के माने जाते हैं। वहीं मकर राशि में ये उच्च के होते हैं। ये पराक्रम, शौर्य, क्रोध, सैन्य शक्ति, भूमि, युद्ध आदि के प्रतीक हैं। मंगल के ही प्रभाव से कुंडली में मांगलिक दोष का निर्माण होता है। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
वृषभ राशि (Taurus)
- प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसीलिए अपने कार्य-व्यापार के प्रति चिंतनशील रहें। कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है।
- परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद न होने दें। पारिवारिक विवाद के कारण मन अशांत रहेगा।
- वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। जो भी काम करें, सोच-समझकर करें।
24
मिथुन राशि (Gemini)
- पारिवारिक कलह एवं मानसिक तनाव की स्थिति बनेगी।
- आपके अपने ही लोग षड्यंत्र कर आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे।
- यात्रा सावधानीपूर्वक करें। कोई मंहगी चीज चोरी या गुम हो सकती है।
- जमीन जायदाद से जुड़े मामले सुलझने में थोड़ा और समय लगेगा।
34
तुला राशि (Libra)
- आपके स्वभाव में उग्रता और चिड़चिड़ापन आने के कारण बनते काम बिगड़ सकते हैं।
- बड़े अधिकारियों से किसी बात पर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।
- कोर्ट कचहरी के मामले परेशान कर सकते हैं। पैसा और समय दोनों खराब होंगे।
- संतान से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है।
44
कुंभ राशि (Aquarius)
- आंखों से संबंधित कोई बीमारी हो सकती है। इसमें पैसा भी खर्च होगा और परेशानी भी होगी।
- दांपत्य जीवन में किसी बात पर विवाद पैदा हो सकता है। संभलकर रहें ये समय पति-पत्नी की परीक्षा की घड़ी साबित हो सकता है।
- छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा गुस्सा आने से बात बिगड़ सकती है। हर काम सोच-समझकर करें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।