उज्जैन. 18 जून, गुरुवार की रात ग्रहों का सेनापति मंगल राशि बदलकर कुंभ से मीन में प्रवेश करेंगे। मीन गुरु के स्वामित्व वाली राशि है और मंगल-गुरु दोनों मित्र हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार मंगल के मीन राशि में आने से मकर राशि में स्थित शनि की तीसरी पूर्ण दृष्टि मंगल पर हो जाएगी। ऐसी स्थिति में प्रकृति अपना रौद्र रूप दिखा सकती है। मंगल का राशि परिवर्तन होने से जनता को नुकसान उठाना पड़ सकता है। जनता में सरकार के प्रति क्रोध रहेगा। मंहगाई कम होने के कोई आसार नहीं हैं। तेल, पेट्रोल, डीजल, चमड़े, केमिकल, दवाइयों के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है। कर्ज के मामलों में कोई राहत नहीं होगी। जानिए सभी 12 राशियों पर मंगल का कैसा असर रहेगा...
मेष- द्वादश मंगल आपको ऋण से दूर रहने के आगाह करता है। किसी विवादस्पद मामलों से भी दूर रहें और शरीर का ध्यान रखें।
212
वृषभ- एकादश मंगल आपके लिए लाभकारी होगा। कार्य पूर्ण होंगे और विवादस्पद मामलों में विजय मिलेगी। नौकरी में तरक्की के होने के आसार हैं।
312
मिथुन- दशम मंगल विवाहादि और शुभ कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। नए मकान, वाहन की प्राप्ति हो सकती है। कार्य समय पर होंगे।
412
कर्क- नवम मंगल आपको खुशहाली प्रदान करेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी और कार्य का विस्तार करने में सफल रहेंगे। आय प्राप्ति का संघर्ष समाप्त होगा।
512
सिंह- अष्टम मंगल आपको कुछ परेशान कर सकता है। अत: संभलकर रहें। यात्राओं के योग बनेंगे स्वास्थ्य कमजोर रहने के आसार है।
612
कन्या- सप्तम मंगल आपको परेशान कर सकता है। बिना कारण भय बना रहेगा। कार्य में अरूचि रहेगी और किसी से भी सहयोग की अपेक्षा नहीं करें।
712
तुला- षष्ठम भाव का मंगल आपको अपेक्षित सफलता नहीं दिलाएगा। अभी धैर्य से जीवन बिताने का समय है। क्रोध को दूर रखें।
812
वृश्चिक- पंचम भाव का मंगल आपको सर्व प्रकार के सुख प्रदान करेगा। कर्ज से छुटकारा मिलेगा एवं नए कार्यों को करने का मौका मिलेगा।
912
धनु- चतुर्थ भाव मंगल थोड़ा ठीक नहीं है। आपको संयम पूर्वक समय बिताना चाहिए। आवश्यक कार्यों को टालना ही उचित होगा।
1012
मकर- तृतीय भाव का मंगल आपके लिए सामान्य रहेगा। कुछ विशेष होने का योग नहीं है। कार्य में बदलाव संभव है। परिवर्तन का योग है।
1112
कुंभ- द्वितिय भाव का मंगल शुभदायक रहेगा। संपर्कों का लाभ मिलेगा। नई लाभदायक स्थिति बनेगी। कार्यों में बढ़ोतरी हो सकती है। धन लाभ होगा।
1212
मीन- प्रथम मंगल मित्र राशि विदेश जाने वाले की इच्छा रखने वालों के लिए लाभदायक होगा। कार्य समय पर होंगे। व्यापार उत्तम रहेगा।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।