कर्क राशि
सिंह राशि में मंगल के गोचर से कर्क राशि के लोगों को संभलकर चलना होगा। इस अवधि में आपको बोलने में भी सावधानी रखना होगा, वरना वाद-विवाद से नुकसान हो सकता है। अपने क्रोध में नियंत्रण रखें। धन की बचत कर पाने में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कुटुंब में पारिवारिक कलह रह सकता है।