Published : Jul 21, 2021, 08:51 AM ISTUpdated : Jul 21, 2021, 11:24 AM IST
उज्जैन. मंगल ग्रह 20 जुलाई की शाम को कर्क राशि से निकलकर सिंह में प्रवेश कर चुका है। इस राशि में ये ग्रह 6 सितंबर तक रहेगा। सिंह राशि पर गोचर करते समय ये ग्रह अत्यधिक प्रभावशाली होता है क्योंकि, ये इस राशि के लिए सर्वाधिक योग कारक होता है। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल कर्क राशि में नीच तथा मकर राशि में उच्च के माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, आगे जानिए…
मेष राशि
उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। अपनी ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन हालात पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी।
212
वृषभ राशि
मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही समझाएं। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
312
मिथुन राशि
कोई भी नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। जुझारू स्वभाव के चलते कठिन परिस्थितियों में भी विचलित नहीं होंगे। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।
412
कर्क राशि
अपने साहस, कुशाग्रबुद्धि और वाणी के बल पर जिम्मेदारियों को ठीक से निभा पाएंगे। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। अटका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
512
सिंह राशि
रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सफल रहेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो समय अनुकूल है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में आने के संकेत हैं।
612
कन्या राशि
मंगल के प्रभाव से कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार मिल सकता है। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी।
712
तुला राशि
नया काम शुरू करने के लिए समय उत्तम है। मान-सम्मान तथा सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।
812
वृश्चिक राशि
रोजगार में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे, आय में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा।
912
धनु राशि
नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
1012
मकर राशि
अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों से बचना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में भी उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। अग्नि, विष तथा दवाओं के रिएक्शन से बचें।
1112
कुंभ राशि
पारिवारिक जीवन के लिए समय ठीक नहीं है। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में भी थोड़ा विलंब हो सकता है ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। नया व्यापार आरंभ करना चाह रहे हो तो पूर्ण सफल रहेंगे।
1212
मीन राशि
अपनी ऊर्जा शक्ति एवं सूझबूझ से कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। यात्रा सावधानीपूर्वक करें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।