उज्जैन. 1 अप्रैल को बुध ग्रह राशि बदलकर कुंभ से मीन राशि में आ चुका है। बुध इसी अवस्था में अगले 15 दिन तक रहेंगे। इसके बाद 16 अप्रैल को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर कोई न कोई असर जरूर पड़ेगा। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा बुध का राशि परिवर्तन…
मेष
इस राशि वालों को सतर्क रहना होगा। आर्थिक नुकसान हो सकता है। बनते हुए काम अटक सकते हैं। भागदौड़ बनी रहेगी। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। किसी से वाद-विवाद न करें।
212
वृष
किस्मत का साथ मिलेगा। सेहत पहसे से बेहतर रहेगी। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। आय के नवीन साधन बन सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे हैं।
312
मिथुन
आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। वाद-विवाद से बचकर रहें। नई नौकरी के योग बन रहे हैं या पदोन्नति भी संभव है। माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
412
कर्क
यात्रा पर जाने से बचें। पैसों से जुड़े मामलों में रिस्क न लें। निवेश करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह लें। अपना काम ईमानदारी से करें।
512
सिंह
अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। इस समय भूलकर भी निवेश न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। सेहत और खानपान पर संयम रखें।
612
कन्या
कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रमोशन और धन लाभ के योग इस समय बन रहे हैं। बिजनेस के लिए भी समय अच्छा है। हर काम में सफलता मिलेगी।
712
तुला
सफलता मिल सकती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। आर्थिक स्थिति पहले से ठीक होगी। किसी के खिलाफ बातें न करें। अपनी योजनाएं किसी को न बताएं।
812
वृश्चिक
इस राशि के लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पद व प्रतिष्ठा में उन्नति के योग भी बन रहे हैं। किसी को पैसा उधार न दें।
912
धनु
नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं.। जीवनसाथी के प्रमोशन के योग बन सकते हैं। विदेश जाने की प्लानिंग सफल हो सकती है। लाभ होगा बस मेहनत करते रहें।
1012
मकर
पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। भाई-बहन के बीच मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर कंट्रोल रखें। जो भी करें धैर्यपूवर्क करें। कुल मिलाकर समय अच्छा रहेगा।
1112
कुंभ
कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। अटके हुए काम बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है।
1212
मीन
ऑफिस में किसी से वाद-विवाद करने से बचें। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलेगी। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।