उज्जैन. 25 जनवरी, सोमवार से बुध ग्रह मकर राशि से निकल कर कुंभ में आ चुका है। ये ग्रह 4 फरवरी तक इसी राशि में रहेगा। मकर की तरह कुंभ भी शनि की राशि है। इस राशि में बुध के होने से कई लोगों की आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकते हैं। कुछ लोगों को लेन-देन और निवेश में नुकसान हो सकता है, वहीं कुछ को अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। जानिए किस राशि पर कैसा होगा इसका असर…
मेष- रूके हुए काम पूरे होंगे। शुभ फलों के साथ उपलब्धियां मिलेगी, कार्य क्षेत्र में विस्तार होगा। विवादास्पद मामलों में पक्ष मजबूत होगा।
212
वृषभ- सोचे हुए काम पूरे करेंगे। बुद्धिमानी से फायदे हासिल करेंगे। संकल्प मजबूत रहेगा और शुभ फल मिलेंगे।
312
मिथुन- नई आशा का संचार होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा, अवसर हासिल होंगे और अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाएंगे।
412
कर्क- मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी। खोजबीन या शोध में सफलता मिलेगी। समझ विकसित होने के साथ कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा।
512
सिंह- साझेदारी और व्यापार में लाभ कमाएंगे। दाम्पत्य जीवन में दूरियां मिटेंगी। शुभ फलदायक यात्राएं होंगी।
612
कन्या- भरपूर परिश्रम करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। नकारात्मकता छोड़नी पड़ेगी और विवादों से बचना होगा।
712
तुला- उच्च शिक्षा और कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। प्रेम प्रसंग बनेंगे, रचनात्मकता रहेगी और शुभ समाचार मिलेंगे।
812
वृश्चिक- परिवार का साथ मिलेगा। लाभ के मौके मिलेंगे। सोचे हुए कामों को पूरा करेंगे। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
912
धनु- भरपूर ऊर्जा रहेगी। पराक्रम बढ़ेगा, कार्यस्थल पर वरिष्ठजनों द्वारा सम्मान और तारीफ मिलेगी।
1012
मकर- आर्थिक लाभ मिलने के योग बनेंगे। व्यवसाय या कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संपत्ति में विस्तार होना संभव हैं।
1112
कुंभ- साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में उन्नति होगी, रचनात्मकता और कौशल का विकास होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
1212
मीन- सुख सुविधाओं पर खर्चा बढ़ेगा। सोच समझकर ही जोखिम उठाना चाहिए।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।