22 सितंबर तक बुध रहेगा कन्या राशि में, आपकी राशि पर कैसा होगा असर?

उज्जैन. 2 सितंबर से बुध ग्रह अपनी स्वयं की राशि कन्या में प्रवेश कर चुका है। बुध की यह स्थिति 22 सितंबर तक रहेगी। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, बुध के यह राशि परिवर्तन लाभकारी है। इस राशि परिवर्तन से मेष, सिंह, धनु और वृश्चिक राशि के लोगों को लाभ मिल सकता है। वहीं कुछ राशियों को इस गोचर से मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। जानिए बुध के राशि परिवर्तन से किस राशि पर कैसा होगा असर…

Asianet News Hindi | Published : Sep 5, 2020 11:05 AM IST

112
22 सितंबर तक बुध रहेगा कन्या राशि में, आपकी राशि पर कैसा होगा असर?

नौकरीपेशा लोगों के लिए यह शुभ समय है। इस दौरान तरक्की मिलने की भी उम्मीद है। वहीं नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी लाभ मिल सकता है।

212

छात्रों के लिए ये समय लाभकारी है। उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रहे छात्रों को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। इसके अलावा फाइनेंस से जुड़े लोगों को भी फायदा हो सकता है।

312

इस राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर उत्तम रहेगा। लोगों को मानसिक संतुष्टि मिल सकती है। पारिवारिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा।

412

आपकी वाकशैली से लोग प्रभावित होंगे। इससे आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा। नए लोगों से लाभदायक मुलाकात हो सकती है।

512

परिवार के साथ समय बिताएंगे। पारिवारिक कलह को भी दूर करने का प्रयास कर सकते हैं। संतान सुख भी मिल सकता है। खर्चों को लेकर सावधान रहें।

612

व्यापारियों के लिए ये समय लाभकारी साबित होगा। बिजनेस सेंस डेवलप होगा, जिससे आप फायदे-नुकसान को देखकर फैसले लेंगे।

712

इस राशि के लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। इस गोचर के दौरान आप परेशानियों से घिर सकते हैं। कोई गलत निर्णय ले सकते हैं।

812

बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। कोई पुरानी समस्या का समाधान भी होगा।

912

कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है। आप अपनी वाणी से बुजुर्गों के बीच खास जगह बना सकते हैं। आपको मनचाहा परिणाम भी प्राप्त हो सकता है।

1012

छात्रों को आशानुरूप परिणाम प्राप्त होंगे। ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश होंगे और नई जिम्मेदारी भी आपकोक मिल सकती है।

1112

धन-संपत्ति का लाभ हो सकता है। कोर्ट केस में सफलता मिल सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। वाणी पर नियंत्रण रखें।

1212

बिजनेस में लाभ होने की उम्मीद है। मेहनत का उचित फल भी इस समय मिल सकता है। समय अनुकूल रहेगा।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos