उज्जैन. बुध ग्रह (Mercury) आज (26 अगस्त) को सिंह राशि (Leo) से निकलकर कन्या (Virgo) में प्रवेश करेगा। कन्या राशि इनकी अपनी राशि है और यहां पर ये उच्च राशि के होते हैं। अतः इस राशि के लोगों के लिए ये भद्रयोग का निर्माण करेंगे जो बेहतरीन सफलता दायक रहेगा। जिन लोगों की जन्म कुंडली में बुध केंद्र व त्रिकोण में गोचर कर रहे होंगे उनके लिए तो अतिशुभ फल प्रदान करेंगे, किन्तु जिनकी जन्मकुंडली के अशुभ भाव में गोचर करेंगे उन्हें बहुत अच्छा परिणाम नहीं मिलेगा। आगे जानिए, बुध के परिवर्तन का किस राशि पर क्या असर होगा…
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किंतु ऐसे गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी जो पढ़े लिखे होंगे। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे सावधान रहें। कार्य क्षेत्र में भी उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें।
212
सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को आशातीत सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
312
जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यों का निपटारा होगा। सरकारी मदद भी मिल सकती है।
412
भाइयों में आपसी सहयोग बढ़ेगा। अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। अपनी योजनाओं तथा रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी।
512
आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। रोजगार की दिशा में किया गया सभी प्रयास सार्थक रहेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस आने की उम्मीद। परिवार के सदस्यों का आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा।
612
रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो सफल रहेंगे। विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा।
712
धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता के योग। भावनाओं में बह कर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है।
812
परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा। शीर्ष नेतृत्व से भी संबंध बढ़ेंगे। इस अवधि के मध्य किसी भी तरह का नया व्यापार आरंभ करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो अवसर अनुकूल रहेगा।
912
मकान अथवा वाहन खरीदने का योग बन रहा है। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से लाभ के योग तो हैं ही, वीजा आदि के लिए भी आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
1012
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा।
1112
स्वास्थ्य विशेष करके पेट संबंधी विकार, दवाओं के रिएक्शन तथा चर्म रोग से बचना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें।
1212
कार्य व्यापार में भी उन्नति तो होगी ही किसी भी तरह का बड़े से बड़ा अनुबंध भी हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो वह अवसर भी अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्य संपन्न होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।