9 अगस्त को बुध करेगा सिंह राशि में प्रवेश, इन 3 राशि वालों को हो सकता है फायदा

Published : Aug 04, 2021, 10:30 AM ISTUpdated : Aug 04, 2021, 02:15 PM IST

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में बुध (Murcury) ग्रह को गणित, चतुरता और मित्र का कारक माना जाता है। सूर्य और शुक्र, बुध के मित्र हैं जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शुत्र ग्रह हैं। बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। अगस्त में बुध ग्रह दो बार अपनी राशि बदलेगा। सबसे पहले बुध 9 अगस्त को कर्क से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। बुध के सिंह राशि में जाने से सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। इनमें से 3 राशि वालों इससे फायदा हो सकता है। आगे जानिए बुध के सिंह राशि में जाने से किन राशियों को होगा फायदा… 

PREV
13
9 अगस्त को बुध करेगा सिंह राशि में प्रवेश, इन 3 राशि वालों को हो सकता है फायदा

- यह अवधि आपके लिए शुभ रहेगी। इस दौरान आपको शानदार परिणाम मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ की परिस्थितियां बनेंगी। 
- कन्या राशि के लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं व्यापार में फायदा होगा।
- आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत कर पाएंगे।

23

- बुध के राशि परिवर्तन से आपको शानदार परिणाम मिल सकते हैं। यह समय तुला राशि वालों के लिए शानदार रहेगा।
- हर कार्य में सफलता मिलेगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी और सीनियर आपके कार्यों की मदद करेंगे।
- भाग्य भी इस समय आपका साथ देगा। परिजनों के साथ कीमती समय बिताने का मौका मिलेगा। परिजनों के बीच सामंजस्य देखने को मिलेगा। 
 

33

- बुध का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के लोगों के लिए शानदार रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
- जीवनसाथी आपका पूर्ण सहयोग करेगा। वहीं कार्य-व्यापार में सफलता के योग बनेंगे। नौकरी में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी।
- नई नौकरी मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए ये समय अनुकूल होगा। उन्हें शुभ फल की प्राप्ति होगी।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories