बुध के राशि बदलने से 7 राशि वालों को मिलेंगे शुभ फल, 5 राशि वालों के काम में आ सकती हैं रुकावटें

Published : Aug 18, 2020, 11:12 AM IST

उज्जैन. 17 अगस्त, सोमवार की सुबह बुध ग्रह कर्क से सिंह राशि में प्रवेश कर गया है। इस राशि में ये ग्रह 2 सितंबर तक रहेगा। अब ये ग्रह अपने मित्र सूर्य के साथ उसी की राशि में रहेगा, जिससे अब इसका शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।  मेष, वृष, मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक और धनु राशि वाले लोगों को धन लाभ और किस्मत का साथ मिलेगा। इनके अलावा कर्क, कन्या, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। जानिए किस राशि पर कैसा होगा बुध के राशि परिवर्तन का असर…

PREV
112
बुध के राशि बदलने से 7 राशि वालों को मिलेंगे शुभ फल, 5 राशि वालों के काम में आ सकती हैं रुकावटें

मेष - नौकरी और बिजनेस में अच्छा बदलाव हो सकता है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। नए कामों की योजनाएं बनेंगी। नए लोगों से मदद मिलेगी। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। दोस्तो, भाइयों और साथ काम करने वालों से भी मदद मिलेगी।
 

212

वृष - नौकरी और बिजनेस में मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। फायदेमंद निवेश और लेन-देन हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के काम की तारीफ हो सकती है। दांपत्य जीवन के लिए अच्छा समय रहेगा। नया वाहन खरीदने का मन बन सकता है।
 

312

मिथुन - दोस्तों, भाइयों और साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिल सकती है। मेहनत बढ़ेगी लेकिन उसका फायदा मिलेगा। किस्मत का साथ भी मिल सकता है। कारोबार बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी नए मामले सामने आ सकते हैं।
 

412

कर्क - दौड़-भाग बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में संभलकर रहना होगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। जॉब और बिजनेस में विवाद की स्थिति भी बन सकती है। सेहत के मामलों में संभलकर रहें। दूर स्थान के लोगों से मदद नहीं मिलने से दुखी हो सकते हैं।
 

512

सिंह - बुध के कारण महत्वाकांक्षाएं बढ़ सकती हैं। नौकरीपेशा और कारोबारी लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों के लिए समय अच्छा रहेगा। निवेश करने में किसी अनुभवी की सलाह लेने से फायदा हो सकता है।
 

612

कन्या - बुध के कारण फालतू खर्चा बढ़ सकता है। सोच-समझकर बोलना होगा वरना आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। नौकरी और बिजनेस में संभलकर रहना होगा। आर्थिक मामलों में भी संभलकर रहना होगा। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा।
 

712

तुला - बिजनेस मे फायदे वाला समय रहेगा। आर्थिक परेशानियों में राहत मिल सकती है। अधिकारियों या बड़े लोगों से कामकाज में मदद मिल सकती है। रुके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। अचानक धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं।
 

812

वृश्चिक - कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा समय है। नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के योग बन रहे हैं। शेयर-मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। मीडिया फिल्ड से जुड़े लोगों के लिए भी अच्छा समय है। कामकाज की तारीफ हो सकती है।
 

912

धनु - बुध के प्रभाव से रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। मेहनत का फायदा भी होगा। नए लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। माता-पिता के साथ समय बीतेगा। पारिवारिक मतभेद दूर हो सकते हैं। धार्मिक यात्राओं के योग भी हैं।
 

1012

मकर - बुध के राशि बदलने से सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। दुश्मनों के कारण परेशान हो सकते हैं। विवाद होने के योग बन रहे हैं। खर्चा और धन हानि होने की भी आशंका है। इन दिनों में कर्जा लेने से बचें।
 

1112

कुंभ - साझेदारी के काम करने वाले लोगों के लिए समय ठीक नहीं है। दांपत्य जीवन के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। पारिवारिक मामलों में मतभेद हो सकता है। आर्थिक मामलों में संभलकर रहना होगा। संतान संबंधी कामों में व्यस्तता रहेगी।
 

1212

मीन - बुध का राशि बदलना आापकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। कारोबारी लोगों को सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। लेने-देन या निवेश में नुकसान होने की आशंका है। प्रॉपर्टी खरीदी या बिक्री से जुड़े महत्वपूर्ण मामले सामने आ सकते हैं।
 

Recommended Stories