इसलिए कहते हैं कश्मीर
मान्यता है कि कश्यप ऋषि कश्मीर के पहले राजा थे। राजतरंगिणी तथा नीलम पुराण की कथा के अनुसार, कश्मीर की घाटी कभी बहुत बड़ी झील हुआ करती थी। कश्यप ऋषि ने यहां से पानी निकाला और इसे मनोरम प्राकृतिक स्थल में बदल दिया। कश्मीर को उन्होंने अपने सपनों का राज्य बनाया। उनकी एक पत्नी कद्रू के गर्भ से नागों की उत्पत्ति हुई इन्हीं से नागवंश की स्थापना हुई। इसलिए आज भी जम्मू कश्मीर की कई जगहों का नाम नागों के नाम पर है जैसे- अनंतनाग, कमरुनाग, वेरीनाग आदि। आज हम आपको इन्हीं के बारे में बता रहे हैं-