उज्जैन. 12 फरवरी, शुक्रवार को सूर्य राशि बादलकर मकर से कुंभ में प्रवेश करेंगे। सूर्य इस राशि में 14 मार्च तक रहेंगे। कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं, जो सूर्य के पुत्र हैं, लेकिन ज्योतिष में शनि और सूर्य को एक-दूसरे का शत्रु ग्रह माना गया है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर सकारात्मक या नकारात्मक असर होता है। आगे जानिए आपकी राशि में सूर्य के राशि परिवर्तन का क्या असर होगा…
मेष
आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। अपने सीनियर अधिकारियों व परिवार में विवाद करने से बचें। यह समय आपके लिए कई प्रकार से शुभ रहेगा।
212
वृष
विद्यार्थियों के लिए भी शुभ योग बनेंगे। धन लाभ, आय में वृद्धि व नौकरी लगने के अवसर मिल सकते हैं।
312
मिथुन
आपकी धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ेगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। किसी महत्पूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है।
412
कर्क
मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन शारीरिक कष्ट मिल सकता है। आकस्मिक खर्च से धन हानि की संभावना बनेगी।
512
सिंह
सूर्य देव के राशि परिवर्तन का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। व्यापार में लाभ व अन्य प्रकार के आर्थिक लाभ का शुभ योग रहेगा।
612
कन्या
इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें। दिया गया धन वापस मिलने में संदेह रहेगा।
712
तुला
14 मार्च तक का समय व्यापारियों के लिए ये योग बेहतर रहेगा। नए कार्य व्यापार का आरंभ भी कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
812
वृश्चिक
आपके लिए मानसिक अशांति वाला समय रहेगा। कार्यों में संघर्ष बढ़ेगा। हालांकि विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी।
912
धनु
कार्य में सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। महिलाओं की पदोन्नति हो सकती है।
1012
मकर
आपके लिए धन प्राप्ति के योग बनेंगे। लड़ाई-झगड़ों से दूर रहने की सलाह है। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।
1112
कुंभ
पारिवारिक तनाव देखने को मिल सकता है। छात्रों के लिए अच्छा समय है। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।
1212
मीन
सूर्य की राशि परिवर्तन का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। छात्र और नौकरी पेशा लोगों को लाभ के मौके मिलेंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।