11 मार्च को बुध करेगा शनि की राशि कुंभ में प्रवेश, जानिए कैसा होगा आपकी लाइफ पर असर?

Published : Mar 05, 2021, 12:09 PM IST

उज्जैन. बुध ग्रह 11 मार्च को मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं। 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व भी है। इस दिन बुध का राशि परिवर्तन शुभ माना जा रहा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार  जानिए सभी 12 राशियों पर बुध का कैसा असर होने वाला है...

PREV
112
11 मार्च को बुध करेगा शनि की राशि कुंभ में प्रवेश, जानिए कैसा होगा आपकी लाइफ पर असर?

मेष
इस राशि के लोगों के लिए बुध लाभदायक रह सकता है। शिक्षा और बुद्धि के कामों में सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

212

वृष
आपके लिए बुध शुभ रहेगा। बड़े कामों में भाग्य का साथ मिलेगा। पुराने समय से अटके काम पूरे होंगे।

312

मिथुन
इन लोगों को बुध की वजह से कामयाबी और सम्मान मिल सकता है। दैनिक कार्यों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन भविष्य में इन कामों से लाभ मिलेगा।

412

कर्क
आपके लिए चिंताजनक समय रह सकता है। भय बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान बहुत ज्यादा रखना होगा। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। लापरवाही न करें।

512

सिंह
इन लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगों का प्रेम प्रसंग विवाह तक पहुंच सकता है। विवाह योग्य लोगों की शादी में रही समस्याएं खत्म हो सकती हैं।

612

कन्या
इस राशि के लिए बुध लाभ की स्थितियां बनाएगा। पुरानी बीमारियां ठीक होने लगेंगे। आसपास के शत्रुओं से सतर्क रहें। सोच-समझकर काम करेंगे तो अच्छा रहेगा।

712

तुला
इस राशि के लिए बुध सुख-शांति बढ़ाने वाला रहेगा। नौकरी और व्यवसाय बुध के कारण मुनाफा कमाने का अवसर मिल सकता है। मित्रों से मदद मिलेगी।

812

वृश्चिक
ये लोग माता का आशीर्वाद लेकर काम की शुरुआत करें। सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी। काम बढ़ेंगे, लेकिन आपके लिए फायदेमंद रहेंगे।

912

धनु
मित्रों से और भाई-बहनों से मदद मिलेगी, इस मदद से कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। परफॉर्मेंस अच्छी रहेगी। काम समय पर पूरे कर पाएंगे।

1012

मकर
इस राशि के लिए बुध सफलता दिलाने वाला रहेगा। धन-संपंत्ति में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

1112

कुंभ
इन लोगों के लिए किस्मत पक्ष में रहने वाली है। रुके काम पूरे हो सकते हैं। आय में बढ़ोतरी भी हो सकती है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। बाधाएं दूर होने लगेंगी।

 

1212

मीन
खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। सोच-समझकर खर्च करें। बिना विचारे काम करेंगे तो हानि हो सकती है। धैर्य बनाए रखें।

Recommended Stories