14 मार्च को सूर्य करेगा मीन राशि में प्रवेश, शुरू होगा खरमास, जानिए कैसा होगा आपकी राशि पर असर

Published : Mar 07, 2021, 03:02 PM IST

उज्जैन. इस बार 14 मार्च, रविवार को सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। सूर्य कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इसे मीन संक्रांति कहते हैं। सूर्य के मीन राशि में जाते ही खरमास शुरू हो जाएगा। सूर्य 14 अप्रैल तक इसी राशि में रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार खरमास में सूर्य देवगुरु बृहस्पति की सेवा में रहते हैं। इस वजह से इस माह में मांगलिक कर्म करने से बचना चाहिए। चंद्र राशि के आधार पर जानिए सभी 12 राशियों पर सूर्य के राशि परिवर्तन का कैसा असर रह सकता है...

PREV
112
14 मार्च को सूर्य करेगा मीन राशि में प्रवेश, शुरू होगा खरमास, जानिए कैसा होगा आपकी राशि पर असर

मेष
सूर्य के कारण खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। सूर्य द्वादश रहेगा। इस वजह से आंखों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। तनाव बढ़ सकता है।

212

वृष
इन लोगों के लिए सूर्य एकादश रहेगा। इस कारण इस राशि की आय में बढ़ोतरी होने के योग बन सकते हैं। नौकरी में खास काम पूरा हो सकता है।

312

मिथुन
इस राशि के लिए सूर्य दशम रहेगा। घर-परिवार में कोई शुभ काम हो सकता है। परिवार की मदद से किसी काम में सफलता और लाभ मिल सकता है।

412

कर्क
सूर्य नवम हो जाएगा। इस कारण कर्क राशि के लिए ये समय शुभ रहेगा। भाग्या का साथ मिलेगा। मान-सम्मान और सफलता मिल सकती है।

512

सिंह
इन लोगों के लिए सूर्य अष्टम रहेगा। इस वजह से अनजाना डर सता सकता है। तनाव बढ़ सकता है। मेहनत ज्यादा करेंगे तो ही कुछ लाभ मिल सकता है।

612

कन्या
सूर्य के सप्तम होने से जीवन साथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। प्रेम बनाए रखें और सोच-समझकर का बात करें। धैर्य न छोड़ें। सावधान रहें।

712

तुला
सूर्य षष्ठम होने से स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। शत्रुओं हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे। धैर्य रखें।

812

वृश्चिक
सूर्य पंचम रहेगा, इस कारण संतान से सुख मिलेगा। नौकरी और कार्य स्थल पर लाभ मिलने के योग हैं। मान-सम्मान मिलेगा।

912

धनु
इनके लिए सूर्य चतुर्थ होने के कारण लाभदायक स्थितियां बन सकती हैं। धन मिलने के योग हैं। घर-परिवार और समाज में सुखद वातावरण रहेगा।

1012

मकर
सूर्य तृतीय हो जाएगा। इस कारण किसी मनपसंद की जगह पर घूमने जा सकते हैं। भाइयों से और मित्रों से सहयोग मिलेगा। धन लाभ भी हो सकता है।

1112

कुंभ
द्वितीय सूर्य लाभ दिलाने वाला रहेगा। लेकिन, जोश में कोई काम न करें। धैर्य बनाए रखें। आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

 

1212

मीन
सूर्य अब इसी राशि में रहने वाला है। आपके वर्चस्व में बढ़ोतरी हो सकती है। लाभ मिल सकता है। बाधाएं दूर होने के योग हैं।

Recommended Stories