उज्जैन. इस बार 14 मार्च, रविवार को सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। सूर्य कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इसे मीन संक्रांति कहते हैं। सूर्य के मीन राशि में जाते ही खरमास शुरू हो जाएगा। सूर्य 14 अप्रैल तक इसी राशि में रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार खरमास में सूर्य देवगुरु बृहस्पति की सेवा में रहते हैं। इस वजह से इस माह में मांगलिक कर्म करने से बचना चाहिए। चंद्र राशि के आधार पर जानिए सभी 12 राशियों पर सूर्य के राशि परिवर्तन का कैसा असर रह सकता है...
मेष
सूर्य के कारण खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। सूर्य द्वादश रहेगा। इस वजह से आंखों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। तनाव बढ़ सकता है।
212
वृष
इन लोगों के लिए सूर्य एकादश रहेगा। इस कारण इस राशि की आय में बढ़ोतरी होने के योग बन सकते हैं। नौकरी में खास काम पूरा हो सकता है।
312
मिथुन
इस राशि के लिए सूर्य दशम रहेगा। घर-परिवार में कोई शुभ काम हो सकता है। परिवार की मदद से किसी काम में सफलता और लाभ मिल सकता है।
412
कर्क
सूर्य नवम हो जाएगा। इस कारण कर्क राशि के लिए ये समय शुभ रहेगा। भाग्या का साथ मिलेगा। मान-सम्मान और सफलता मिल सकती है।
512
सिंह
इन लोगों के लिए सूर्य अष्टम रहेगा। इस वजह से अनजाना डर सता सकता है। तनाव बढ़ सकता है। मेहनत ज्यादा करेंगे तो ही कुछ लाभ मिल सकता है।
612
कन्या
सूर्य के सप्तम होने से जीवन साथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। प्रेम बनाए रखें और सोच-समझकर का बात करें। धैर्य न छोड़ें। सावधान रहें।
712
तुला
सूर्य षष्ठम होने से स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। शत्रुओं हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे। धैर्य रखें।
812
वृश्चिक
सूर्य पंचम रहेगा, इस कारण संतान से सुख मिलेगा। नौकरी और कार्य स्थल पर लाभ मिलने के योग हैं। मान-सम्मान मिलेगा।
912
धनु
इनके लिए सूर्य चतुर्थ होने के कारण लाभदायक स्थितियां बन सकती हैं। धन मिलने के योग हैं। घर-परिवार और समाज में सुखद वातावरण रहेगा।
1012
मकर
सूर्य तृतीय हो जाएगा। इस कारण किसी मनपसंद की जगह पर घूमने जा सकते हैं। भाइयों से और मित्रों से सहयोग मिलेगा। धन लाभ भी हो सकता है।
1112
कुंभ
द्वितीय सूर्य लाभ दिलाने वाला रहेगा। लेकिन, जोश में कोई काम न करें। धैर्य बनाए रखें। आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
1212
मीन
सूर्य अब इसी राशि में रहने वाला है। आपके वर्चस्व में बढ़ोतरी हो सकती है। लाभ मिल सकता है। बाधाएं दूर होने के योग हैं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।