हथेली की रेखाओं और निशान देखकर जान सकते हैं किस व्यक्ति को कौन-सी बीमारी हो सकती है

Published : Dec 31, 2020, 01:26 PM IST

उज्जैन. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली की रेखाओं से व्यक्ति के जीवन से जुड़ी अनेक गुप्त बातें भी पता लगाई जा सकती हैं। हथेली की रेखाओं से यह भी मालूम किया जा सकता है कि भविष्य में किसी व्यक्ति को कौन-से रोग हो सकते हैं। यहां जानिए ऐसे ही कुछ योग जो बताते हैं रेखाओं के किन योगों से कौन से रोग हो सकते हैं…

PREV
18
हथेली की रेखाओं और निशान देखकर जान सकते हैं किस व्यक्ति को कौन-सी बीमारी हो सकती है

1. हृदय रोग
जिसकी हृदय रेखा में द्विप वृत्त चिह्न हो, शनि क्षेत्र के नीचे मस्तिष्क रेखा का रंग पीला हो या आयु रेखा के पास वाले मंगल क्षेत्र पर काला बिन्दु हो या हृदय रेखा पर काले तिल का चिह्न हो एवं द्विप हो तो व्यक्ति को हृदय रोग हो सकता है।
 

28

2. रीढ़ का रोग
यदि हृदय रेखा पर शनि के नीचे द्विप चिह्न हो तो व्यक्ति को रीढ़ की बीमारी हो सकती है।
 

38

3. दांतों का रोग
जिस व्यक्ति की हथेली में शनि क्षेत्र उच्च हो और उस पर अधिक रेखाएं हो, बुध शनि रेखा लहरदार एवं लम्बी हो उंगलियों के द्वितीय भाग लंबे हो तो दांत के रोग हो सकते हैं।

48

4. गुर्दे का रोग
यदि मस्तिष्क रेखा पर, मंगल के समीप सफेद रंग के दाग हो एवं दोनों हाथों की हृदय रेखा टूटी हुई हो तो व्यक्ति को गुर्दे का रोग होता है।

58

5. दमा रोग
यदि हाथों का मध्य का भाग छोटा हो, स्वास्थ्य रेखा बिगड़ी हुई हो, बुध रेखा मस्तिष्क रेखा से मिले एवं शुक्र पर्वत से एक बारीक रेखा निकल कर आयु रेखा को पार करके मगंल क्षेत्र पर जाए तो दमा, खांसी एवं सांस लेने में परेशानी हो सकती है।

68

6. पीलिया रोग
यदि व्यक्ति को बुध रेखा पर नक्षत्र चिह्न एवं द्विप चिह्न हो और उसी स्थान पर काला धब्बा हो तो व्यक्ति को पीलिया रोग हो सकता है।

78

7. फेफड़े का रोग
मस्तिष्क रेखा पर शनि क्षेत्र के नीचे जंजीर जैसी आकृति हो तो व्यक्ति को फेफड़े तथा गले की बीमारी हो सकती है।

 

88

8. पैर से संबंधित रोग
जिस की हथेली में शनि पर्वत उच्च हो एवं रेखाएं भी अधिक हों तथा मस्तिष्क रेखा शनि पर्वत के नीचे टूट जाए तो व्यक्ति को पैरों में दर्द अथवा पैर से संबंधित रोग हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories