उज्जैन. 4 फरवरी, गुरुवार को बुध ग्रह कुंभ राशि से पीछे की ओर यानी फिर से मकर राशि में लौटेगा। इस राशि में सूर्य, गुरु, शुक्र और शनि पहले से हैं। यहां बुध के भी आ जाने से पंचग्रही योग बनेगा। सितारों की इस स्थिति का अशुभ असर देश-दुनिया के साथ ही 12 राशियों पर भी पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र में बुध को वाणी का कारक ग्रह माना गया है। बुध को सूर्य के समान तेजस्वी दिव्य पीतांबरधारी, संपूर्ण आभूषणों से विभूषित, अर्थशास्त्रों के ज्ञाता, उत्कृष्ट बुद्धि संपन्न, मधुर वाणी बोलने वाले महान गणितज्ञ माना गया है। बुध ग्रह के शुभ असर से लेन-देन और निवेश में फायदा होता है। तर्क शक्ति बढ़ती है। बुद्धि और विवेके के इस्तेमाल से धन लाभ भी होता है। जानिए बुध के राशि परिवर्तन का किस राशि पर कैसा होगा असर…
मेष: बुध के राशि परिवर्तन से नौकरी और बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं। कामकाज में सावधानी रखनी होगी।
212
वृष: बुध के राशि बदलने से कामकाज में मेहनत ज्यादा होगी और किस्मत का साथ भी मिलेगा। पराक्रम भी बढ़ेगा।
312
मिथुन: बुध के प्रभाव से समय अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी या किसी खास इंसान की गुप्त या राज की बातें पता चलेंगी। मेहनत का फायदा मिलेगा।
412
कर्क: रोजमर्रा के कामकाज में रुकावटें आ सकती है। वैवाहिक जीवन के लिए बुध का राशि परिवर्तन ठीक नहीं है। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है।
512
सिंह: दूसरों से मदद मिलेगी। दुश्मनों पर जीत भी मिलने के योग हैं। धन लाभ हो सकता है। सफलता मिलेगी।
612
कन्या: तर्क शक्ति कम हो सकती है। योजनाएं बनाने में रुकावटें आएंगी। योजनाओं पर काम में देरी हो सकती है।
712
तुला: दूर स्थान के लोगों से मदद मिल सकती है। किस्मत का साथ मिलेगा। जरूरी दस्तावेज संबंधी काम पूरे होंगे।
812
वृश्चिक: बुध के राशि परिवर्तन से फायदा तो मिलेगा, लेकिन धन हानि होने की भी आशंका है। राज की बातें भी उजागर हो सकती है।
912
धनु: धन लाभ होने के योग हैं। रोजमर्रा के कामों में फायदा मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। दुश्मनों पर जीत मिलेगी।
1012
मकर: सेहत संबंधी परेशानी रहेगी। नसों में खींचाव हो सकता है। किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। दुश्मनों से परेशानी होगी।
1112
कुंभ: समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्राएं होंगी। दौड़-भाग और मानसिक तनाव भी बना रहेगा।
1212
मीन: इनकम में रुकावटें आ सकती हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामले उलझ सकते हैं। रोजमर्रा के काम अधूरे रह सकते हैं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।