ये हैं वो राशियां जिनके लोगों में हमेशा होती रहती है टकरार, एकदम अलग होते हैं इनके विचार

Published : Jun 20, 2021, 08:33 AM ISTUpdated : Jun 20, 2021, 11:13 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है जिनके लोगों की आपस में बिलकुल नहीं बनती। प्रत्येक राशि का एक स्वामी ग्रह होता है इन ग्रहों का मैत्री भाव न होने पर लोगों की आपस में नहीं बनती है। शत्रु भाव रखने वाले ग्रहों के कारण लोगों के एक दूसरे से विचार मेल नहीं खाते हैं और ये लोग कई बार इसी कारण झगड़ बैठते हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां जिनकी आपस में नहीं बनती है…

PREV
13
ये हैं वो राशियां जिनके लोगों में हमेशा होती रहती है टकरार, एकदम अलग होते हैं इनके विचार

मेष और कर्क
- मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। यह अग्नि तत्व की राशि है। तो वहीं कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है औऱ यह जल तत्व की राशि है।
- ये दोनों ग्रह आपस में मैत्री भाव रखते हैं, लेकिन मेष राशि अग्नि तत्व एवं कर्क राशि जल तत्व होने के कारण इन लोगों की मित्रता संभव नहीं होती है।
- मेष राशि के स्वयं के बारे में पहले सोचते हैं तो वहीं कर्क राशि के लोग स्वभाव से बहुत भावुक होते हैं। ये स्वयं से पहले दूसरों के बारे में सोचते हैं।
 

23

कुंभ और वृषभ
- ज्योतिष के अनुसार कुंभ राशि पर शनि का आधिपत्य है तो वहीं वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इन राशि वालों के स्वामी ग्रह भी आपस में मैत्री भाव रखते हैं, लेकिन इनके स्वभाव के कारण आपस में नहीं बनती है।
- इन दोनों राशियों के लोग यदि कोई काम एक साथ मिलकर करते हैं या इनका जीवन एक दूसरे से जुड़ता है यानी विवाह होता है तो इनमें आपस में टकराव बना रहता है जिसके कारण कई बार मुश्किल की स्थिति भी बन जाती है।
 

33

मीन और मिथुन
- मीन राशि का स्वामी ग्रह गुरु है तो वहीं और मिथुन राशि का स्वामी बुध है। मीन राशि के लोग भावुक और कल्पनाशील होते हैं तो वहीं मिथुन राशि के लोग चतुर स्वभाव के होते हैं।
- कई बार ये लोग अपनी कही बातों पर नहीं टिकते हैं। इस कारण कई बार इनकी आपस में नहीं बनती हैं और इनके आपस में झगड़े बने रहते हैं।
 

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories