उज्जैन. इस बार 14 मई, शुक्रवार को अक्षय तृतीया हैं। अक्षय का अर्थ है जिसका कभी क्षय ना हो, जो हमेशा रहे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार ये तिथि विवाह आदि शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ मानी गई है। हमारे देश में हजारों विवाह आखा तीज पर होते हैं। अगर आपकी शादी भी इसी तिथि पर हुई है तो यहां जानिए राशि अनुसार पति-पत्नी से जुड़ी खास बातें…
मेष
इस राशि के लोगों का विवाह इस दिन होने से वैवाहिक जीवन हमेशा सुखी रहता है। संतान सुख जल्दी मिल सकता है। विवाह के बाद भाग्योदय हो सकता है।
212
वृषभ
इस तिथि पर विवाह करने से वृषभ राशि के लोगों को सुख-सुविधाएं और ऐश्वर्य मिलता है। पति-पत्नि के बीच बड़े वाद-विवाद नहीं होते हैं और संतान भी सुखी रहती है।
312
मिथुन
अक्षय तृतीया पर विवाह करने से इनका जीवन श्रेष्ठ बना रहता है। विवाह के बाद जमीन-जायदाद में वृद्धि होती है। इन लोगों की संतान विद्वान होती है।
412
कर्क
नौकरी हो या व्यापार विवाह के बाद इनकी तरक्की होती है। संतान शुभ लक्षण वाली होती है। वैवाहिक जीवन सुखी होता है।
512
सिंह
शादी के बाद सभी सुख-सुविधाएं मिलती हैं। धन-धान्य में वृद्धि होती है। संतान समाज में मान-सम्मान बढ़ाने वाली होती है। परिवार में इनकी जोड़ी श्रेष्ठ कहलाती है।
612
कन्या
पति-पत्नी के बीच प्रेम हमेशा बना रहता है। दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। संतान की वजह से समाज में सम्मान मिलता है।
712
तुला
शादी के बाद इस राशि के लोगों की वजह से पूरा परिवार सुखी बनता है। पति-पत्नी के बीच परस्पर प्रेम रहता है। संतान का सुख जल्दी मिलता है।
812
वृश्चिक
इन लोगों को जीवन साथी से भरपूर प्रेम मिलता है। संतान श्रेष्ठ होती है। इनके स्वर्ण आभूषणों में बढ़ोतरी होती रहती है।
912
धनु
इस दिन विवाह करने से भाग्योदय हो सकता है। संतान कुल का नाम रोशन करने वाली होती है। पति-पत्नी के बीच विवाद नहीं होते।
1012
मकर
इस दिन विवाह होने से दंपत्ति के बीच विवाद होने की संभावनाएं काफी कम रहती हैं। संतान शुभ लक्षणों वाली होती है। विवाह के बाद तरक्की होती है।
1112
कुंभ
इस दिन शादी करने से श्रेष्ठ संतान प्राप्त होती है, जो कि बहुत अध्ययन करने वाली और धनवान होती है। इनका दांपत्य जीवन सुखमय होता है।
1212
मीन
शादी के बाद धार्मिक भावनाएं बढ़ती हैं। संतान भी धार्मिक होती है। पति-पत्नी के बीच विवाद होने की संभावनाएं बहुत कम रहती हैं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।