उज्जैन. 22 सितंबर की रात से छाया ग्रह राहु मिथुन राशि को छोड़कर वृष राशि में प्रवेश कर चुका है। वृष राशि के स्वामी शुक्र हैं। राहु अब 12 अप्रैल 2022 तक इसी राशि में रहेगा। राहु के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा। जानिए कौन-सी राशि वालों के लिए ये परिवर्तन शुभ रहेगा और किसके लिए अशुभ…
मेष राशि
राहु व्यवसाय में आपकी महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार देगा। हेल्थ की स्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हो जाएंगी। जॉब परिवर्तन में सफलता मिलेगी। व्यवसाय परिवर्तन में सफल हो सकते हैं।
उपाय- प्रत्येक रविवार को गेहूं व गुड़ का दान करें। बुधवार को बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।
212
वृष राशि
मध्यम फल रहेगा। जॉब में सुखद परिवर्तन का प्रस्ताव मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। राजनीति से सम्बंधित जातकों को लाभ मिलेगा। पुराना रोग परेशान कर सकता है।
उपाय- प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें। शुक्रवार व बुधवार को अन्न का दान करें।
312
मिथुन राशि
राहु का गोचर संकेत करता है कि स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। यदि आप जॉब में परिवर्तन करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। धन आगमन होगा।
उपाय- प्रत्येक बुधवार को हरे वस्त्र तथा रविवार को गुड़ का दान करें।
412
कर्क राशि
कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। व्यवसाय में सुंदर अवसर की प्राप्ति का समय है। छात्रों के लिए यह समय बहुत सुंदर है। राजनीतिज्ञों के लिए भी यह समय बहुत ही अनुकूल है। जॉब में प्रमोशन का प्रयास करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
उपाय- प्रतिदिन अन्न का दान करें। शिव उपासना करते रहें।
512
सिंह राशि
आत्मबल कम मत होने दें। जॉब को लेकर परेशानी खत्म होगी। राजनीति में सुंदर अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। परिवार व मित्रों का सहयोग आपके साथ है।
उपाय- प्रतिदिन श्रीसूक्त का पाठ करें। बुधवार को गाय को पालक व चने की दाल खिलाते रहें।
612
कन्या राशि
राहु व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। गृह निर्माण सम्बन्धित नया कार्य आरंभ होगा। किसी व्यक्ति से नए राजनैतिक संबन्ध बन सकते हैं। जॉब के दृष्टिकोण से यह बहुत ही अच्छा रहेगा।
उपाय- प्रतिदिन भैरव उपासना करें।
712
तुला राशि
व्यवसाय में लाभ की संभावना रहेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी आपकी ठप्प पड़ी योजनाओं को शुरू होना आपके लिए शुभ है। घर पर ही धार्मिक कार्य होंगे। जॉब परिवर्तन के दृष्टिकोण से यह समय बहुत ही श्रेयस्कर है।
उपाय- रोज सुबह पूजा के बाद चावल व गुड़ दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी।
812
वृश्चिक राशि
यश व प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आप जॉब को परिवर्तित करने की सोचेंगे जो कि भविष्य में बेहतर रहेगा। व्यवसाय में भी सफलता है। जॉब में प्रमोशन हेतु प्रयास करें तो सफलता मिलने की संभावना अधिक है।
उपाय- प्रत्येक बुधवार को मूंग का दान करें। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।
912
धनु राशि
राहु का राशि परिवर्तन बहुत ही सुखद रहेगा। व्यवसाय में सफलताओं व जॉब में प्रगति का समय है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। धन का आगमन होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय शुभ है।
उपाय- स्वास्थ्य सुख के लिए बजरंगबाण का नियमित पाठ करें।
1012
मकर राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय मिला-जुला रहेगा। निवेश करते समय सावधानी रखें।
उपाय- प्रत्येक शनिवार को तिल का दान करें तथा हनुमानबाहुक का पाठ करें।
1112
कुंभ राशि
यह परिवर्तन मिश्रित फलदायी है। आप एक ऐसे मिशन पर कार्य आरंभ करेंगे जो आपका ड्रीम रह चुका है। व्यावसायिक योजनाएं सफलता की तरफ मुड़ेंगी।
उपाय- प्रत्येक शनिवार व बुधवार को तिल का दान करें।
1212
मीन राशि
व्यवसाय के लिए तनाव का समय है। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। यह गोचर प्रोन्नति का अवसर प्रदान करता है।
उपाय- प्रत्येक बुधवार को मूंग का दान करें। प्रतिदिन गणेश उपासना करते रहें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।