उज्जैन. रक्षाबंधन का त्योहार 22 अगस्त 2021 रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी या रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना करती हैं। वहीं स्वास्थ्य की दृष्टि से भी रक्षासूत्र काफी फायदेमंद होता है। मान्यता है कि राखी बांधने से कफ, पित्त और वात जैसी कई बीमारियां दूर हो सकती हैं। इतना ही नहीं, भाई की सुख-समृद्धि के लिए आप ज्योतिष के अनुसार हर खास रंग का रक्षा सूत्र भी बांध सकते हैं। आगे जानिए राशि अनुसार, भाई की कलाई पर कौन-से रंग का रक्षासूत्र बांधें…
इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के भाई की कलाई पर लाल रंग की राखी बांध सकते हैं और उनके माथे पर कुमकुम का तिलक लगा सकते हैं। इससे उन्हें नये कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बनी रहेगी।
212
इस राशि का स्वामी शुक्र है। जिनके भाइयों की राशि वृषभ है उन बहनों को कलाई पर सफेद रेशमी डोरी वाली राखी बांधनी चाहिए और रोली का तिलक करना चाहिए। इससे उन्हें मानसिक शांति मिल सकती है।
312
इस राशि के भाइयों की कलाई पर हरे रंग की राखी बांध सकते हैं और हल्दी का तिलक लगा सकते हैं। इस राशि का स्वामी बुध है। इससे भाई को दीर्घायु प्राप्त हो सकती है और सुख-समृद्धि बनी रहने की संभावना है।
412
इस राशि का स्वामी चंद्रमा है जिसकी वजह से भाई की कलाई में चमकीले सफेद रंग की राखी बांधे और माथे पर चंदन का तिलक लगाएं। इस रंग से भावनात्मक रिश्तों में मजबूती बनी रह सकती है।
512
सिंह राशि के लोगों का स्वामी सूर्य है और सूर्य का रंग पीला होता है। इस वजह से आप अपने भाई की कलाई में गोल्डन पीले रंग की राखी बांध सकती हैं और हल्दी मिश्रित रोली का तिलक भी लगा सकती हैं। इससे उनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहने की संभावना है।
612
इस राशि का स्वामी बुध है अगर आपके भाई की राशि कन्या है, तो आप उन्हें हरे रंग का रक्षासूत्र बांध सकती हैं।
712
इस राशि के लोगों का स्वामी शुक्र है। भाई को अपनी बहन से नीले रंग की राखी बंधवानी चाहिए। इससे इनके नकारात्मक विचारों में कमी आएगी।
812
अगर आपके भाई की राशि वृश्चिक है, तो आप लाल रंग की राखी उसे बांध सकती हैं। मोती युक्त राखी बांधने से भाई के जीवन में खुशहाली बनी रह सकती है।
912
इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि के लोगों की कलाई पर पीले या सुनहरे रंग की या चंदन की राखी बांध सकते हैं और हल्दी या कुमकुम का तिलक लगा सकते हैं।
1012
यदि आपके भाई की राशि मकर है, तो उन्हें नीले रंग की राखी बांधे, गहरे रंग का रक्षासूत्र इस राशि के लोगों की अशुभता से रक्षा कर सकता है।
1112
इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के लोगों को रुद्राक्ष से निर्मित राखी या नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। यह उन्हें अच्छा व्यक्तित्व और मजबूत मनोबल प्रदान कर सकता है।
1212
इस राशि के भाइयों को सुनहरे पीले रंग की राखी बांधे और हल्दी का तिलक लगाएं। यह उनके मन को प्रसन्नचित्त रख सकता है।