23 मई से 11 अक्टूबर तक शनि रहेगा वक्री, किस राशि पर कैसा होगा असर?

उज्जैन. न्याय के देवता शनिदेव 23 मई, रविवार से मकर राशि में वक्री हो जाएंगे यानी टेढ़ी चाल चलने लगेंगे। इसके बाद 11 अक्टूबर तक शनिदेव इसी अवस्था में रहेंगे। शनि की उल्टी चाल का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप में पड़ सकता है। कुछ लोगों को इससे फायदा होगा तो कुछ को नुकसान। आगे जानिए शनि के वक्री होने का किस राशि पर क्या असर होगा…

Asianet News Hindi | Published : May 21, 2021 4:52 AM IST

112
23 मई से 11 अक्टूबर तक शनि रहेगा वक्री, किस राशि पर कैसा होगा असर?

मेष राशि
पैसों से जुड़ा फायदा हो सकता है। आमदनी के साथ-साथ खर्चों में भी बढोत्तरी हो सकती है। इस समय नया व्यापार न करें तो बेहतर रहेगा।

212

वृष राशि
परिवार में बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें।आर्थिक पक्ष को लेकर मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। इस अवधि में अचानक विदेश यात्रा संभव है।

312

मिथुन राशि
इस समय आपको अपनी वाणी में संयम रखना होगा। आपको कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी-साझेदार की सेहत पर ध्यान दें।

412

कर्क राशि
अनिद्रा के कारण तनाव का सामना करना पड़ सकता है। गैरकानूनी कार्यों से दूर रहें अन्यथा कानूनी विवाद में उलझ सकते हैं। साझेदारों में मनमुटाव समाप्त होगा।

512

सिंह राशि
शत्रुओं से चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। विवाह प्रस्ताव पर सोच-समझ कर निर्णय लें। इस अवधि में निवेश करते समय जल्दबाजी में फैसला न करें।

612

कन्या राशि
आमदनी में कमी हो सकती है। विद्यार्थी जन अपने गुरूजनों का सम्मान करें। इस अवधि में आपको संतान की ओर से कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

712

तुला राशि
कार्यक्षेत्र में विवाद बढ़ सकता है। धन के लिए प्रयास करना होगा। कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। इस अवधि में धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।

812

वृश्चिक राशि
घर पर बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। इस समय आपका धन खर्च होगा जिससे संचित धन में कमी आ सकती है।

912

धनु राशि
अपनी सेहत को लेकर तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आजीविका के कारण आपको घर से दूर जाना पड़ सकता है।

1012

मकर राशि
वाहन सुख में कमी होगी। संचित धन में कमी हो सकती है। इस समय कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। सेहत को लेकर तनाव रहेगा।

1112

कुंभ राशि
सेहत कुछ नाजुक रह सकती है। इस कारण आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। विदेश यात्रा अभी न करें। इस समय धन निवेश करना सही फैसला नहीं होगा।

 

1212

मीन राशि
यदि विदेश में कोई मित्र है तो उससे लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस अवधि में आपको समाज में मान सम्मान प्राप्त हो सकता है। रुका हुआ धन मिल सकता है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos