Monthly Horoscope: सितंबर 2021 में ग्रहों के राशि परिवर्तन का आपकी लाइफ क्या शुभ-अशुभ प्रभाव होगा?

उज्जैन. साल 2021 का नौवें महीने सितंबर (September 2021) में 5 ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। इन ग्रहों में बुध ( Mercury) गुरु (Jupiter), सूर्य (Sun), मंगल (Mars) और शुक्र (Venus) ग्रह शामिल हैं। शुक्र अपनी स्वराशि तुला (Libra) में प्रवेश करेगा, तो वहीं मंगल कन्या राशि में जाएगा। इसके बाद 14 सितंबर को गुरु राशि परिवर्तन कर मकर राशि में आएंगे। फिर 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और अंत में बुध 22 सितंबर को तुला राशि में आएंगे। आगे जानिए कैसा होगा आपकी राशि पर असर…

Asianet News Hindi | Published : Aug 31, 2021 4:22 AM IST / Updated: Aug 31 2021, 12:00 PM IST

112
Monthly Horoscope: सितंबर 2021 में ग्रहों के राशि परिवर्तन का आपकी लाइफ क्या शुभ-अशुभ प्रभाव होगा?

इस महीने राहु वृष राशि के दूसरे भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि के तीसरे भाव में, सूर्य-मंगल सिंह राशि का पांचवें भाव में, बुध-शुक्र कन्या राशि का आठवें भाव में केतु वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, शनि मकर राशि का दसवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का ग्यारहवे भाव में रहेगा। इस महीने की शुरूआत धन लाभ से होगी। आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। काम का अतिरिक्त भार बढ़ेगा, लेकिन आप आसानी से सबकुछ संभाल लेंगे। 4-5 सितंबर को दिन आलस्य भरे रहेंगे। किसी काम में मन नहीं लगेगा। महीने के दूसरे सप्ताह में आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। खरीदारी भी होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। नौकरी व बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। 12-13 को परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। 16 के बाद कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। 19-20 का समय विशेष फल देने वाला रहेगा। सभी कामों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। चिंताओं से छुटकारा मिलेगा। महीने के अंतिम दिनों में आप अधीनस्थ की तुलना में अधिक व्यवहारकुशल और आकर्षक होंगे। प्रियजनों व मित्रों से मुलाकात होगी। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए संभलकर रहें।
 
212

इस महीने में राहु वृषभ राशि का लग्न में, चंद्रमा मिथुन राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-मंगल सिंह राशि का चौथे भाव में, बुध-शुक्र कन्या राशि का पांचवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, शनि मकर राशि का नौवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में दूसरे भाव का चंद्रमा शांति प्रदान करेगा। सभी तरह के विवाद आप आसानी से निपटा लेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। कोई नया काम इस समय शुरू हो सकता है, जिससे आपको फायदा होगा। 6-7 सितंबर को आपके कटु बोली से किसी को मन आहत हो सकता है। इससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आएगी। 8 से 15 सितंबर के बीच कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। इस समय बिजनेस में कोई जोखिम न उठाएं। काम अधिक होने से मन अशांत हो सकता है। 21 सितंबर के बाद बच्चों से जुड़े किसी काम में व्यस्त रहेंगे। इस समय स्वास्थ्य को लेकर मामला गंभीर हो सकता है। इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। महीने के अंतिम दिनों में कोई अप्रिय घटना आपके साथ हो सकती है।
 
312

इस महीने चंद्रमा मिथुन राशि का लग्न में, सूर्य-मंगल सिंह राशि का तीसरे भाव में, बुध-शुक्र कन्या राशि का चौथे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का छठे भाव में, शनि मकर राशि का आठवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का नौवें भाव में, राहु वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। इस महीने का आरंभ सुख व शांति पूर्ण रहेगा। घर के सभी सदस्य आपको मान-सम्मान देंगे। पुराने चले आ रहे विवाद खत्म होंगे। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। आपका नजरिया पॉजिटिव रहेगा। 8 सितंबर के बाद आपकी कोई महंगी वस्तु चोरी या गुम हो सकती है। बिजनेस में बड़ा सौदा हाथ से निकल सकता है। लापरवाही बिल्कुल न करें। इस समय जीवनसाथी से आपको भावनात्मक सहयोग मिलेगा। 16 सितंबर के बाद कोई अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है। 19-20 को ग्रह स्थितियों में बदलाव आएगा। चतुराई से किया गया निवेश फायदा देगा। भविष्य के लिए बनाई गई योजनाएं इस समय गति पकड़ेंगी। 25 जुलाई के बाद कोर्ट केस में सफलता मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलने के योग भी बन रहे हैं।
 
412

इस महीने में सूर्य-मंगल सिंह राशि का दूसरे भाव में, बुध-शुक्र कन्या राशि का तीसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, शनि मकर राशि का सातवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का आठवें भाव में, राहु वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने का आरंभ खर्च के साथ होगा। धन की कमी महसूस होगी। बुरी संगत के कारण परेशानी का अपयश का सामना करना पड़ सकता है। इस समय गतिशील रहें और आलस्य का त्याग करें। पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र की ओर झुकाव बढ़ सकता है। 12 सितंबर के बाद समय अनुकूल हो जाएगा। किसी सुखदायी यात्रा पर जा सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। सत्ता पक्ष से सहयोग मिलेगा। अच्छे कामों में पैसा खर्च होगा। 19-20 को समय कष्टकारी रहेगा। आपमें सहनशक्ति का अभाव हो सकता है। मेहनत के बाद भी उचित परिणाम न मिलने से मन खिन्न रहेगा। 24 सितंबर के बाद मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप जो चाहते हैं वो आपको मिलेगा। शत्रु पक्ष इस दौरान कमजोर रहेगा। आप चतुराई से सभी समस्याओं का निराकरण कर लेंगे।
 
512

612

इस महीने में बुध-शुक्र कन्या राशि का लग्न में, केतु वृश्चिक राशि का तीसरे भाव में, शनि मकर राशि का पांचवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का छठे भाव में, राहु वृषभ राशि का नौवें भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का दसवें भाव में, सूर्य-मंगल सिंह राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के प्रारंभ में घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आप ऐशो-आराम की चीजों पर पैसा खर्च करेंगे। नए उपहार इस समय आपको मिल सकते हैं। 6 से 8 सितंबर के बीच पेट के रोग परेशान कर सकते हैं। 8 से 15 सितंबर के बीच काम की गति थोड़ी धीमी रहेगी। पैसों से जुड़े मामले बड़ी गंभीरता से पूरे करेंगे। मन में किसी अनहोनी की आशंका बनी रहेगी। इस समय बिजनेस में कोई-भी जोखिम भरा निर्णय ना लें तो बेहतर रहेगा। 16 सितंबर के बाद आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे। 21 और 22 सितंबर को सुखद समय व्यतीत होगा। आप रोमांस आदि में व्यस्त रहेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद आप इस समय का सकते हैं। 24 और 25 सितंबर को समय विपरीत रहेगा। उधारी के कारण तनाव बढ़ सकता है। आकस्मिक खर्च के योग भी बन रहे हैं।

712

इस महीने में केतु वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, शनि मकर राशि का चौथे भाव में, गुरु कुंभ राशि का पांचवें भाव में, राहु वृषभ राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का नौवें भाव में, सूर्य-मंगल सिंह राशि का 11वें भाव में, बुध-शुक्र कन्या राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 सितंबर के बीच किसी नए काम की योजना बन सकती है। आप पर काम करने का जुनून सवार होगा। गुरु की पंचम स्थिति के कारण संतान से सुख प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आपकी छवि पहले से बेहतर होगी। महीने के दूसरे सप्ताह में ज्यादा लालच नुकसान का कारण बन सकता है। किसी से विवाद की संभावना बन रही है इसलिए किसी मसले का शांत होकर समाधान निकालें। 14 सितंबर के बाद आप आमदनी बढ़ाने के लिए कठोर परिश्रम करेंगे। इसका फायदा भी आपको मिलेगा। व्यापारिक यात्राएं इस दौरान हो सकती हैं। 16 से 23 सितंबर के बीच कमर के निचले भाग में कोई रोग हो सकता है। सरकारी कामों में बाधा आ सकती है। महीने का अंतिम सप्ताह मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। परिवार जनों में प्रेम बढ़ेगा। युवा वर्ग में हताशा का माहौल रहेगा। आपके फैसले सही साबित होंगे।
 
812

इस महीने में केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, गुरु कुंभ राशि का चौथे भाव में, राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का आठवें भाव में, सूर्य-मंगल सिंह राशि का दसवें भाव में, बुध-शुक्र कन्या राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के प्रथम सप्ताह में आपके कामों में बाधाएं आ सकती हैं। चोट लगने के योग भी इस समय बन रहे हैं। किसी की कही हुई बात आपको ठेस पहुंचा सकती है। 5 सितंबर के बाद स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। किसी घनिष्ठ मित्र से मुलाकात होगी। 8 और 9 सितंबर को 11 चंद्रमा आपको उन्नति प्रदान करेगा। आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल रहेंगे। आप कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। महीने के तीसरे सप्ताह में वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, लापरवाही घातक साबित हो सकती है। तेजी-मंदी, लॉटरी आदि में पैसा ना लगाएं, नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। 24 से 30 सितंबर के बीच आपके मन में किसी बात को लेकर उथल-पुथल मची रहेगी। कोई आपके साथ दुर्व्यवहार कर सकता है। इस समय आप किसी बुरी स्थिति में फंस सकते हैं।

912

इस महीने शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, गुरु कुंभ राशि का तीसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का छठे भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का सातवें भाव में, सूर्य- मंगल सिंह राशि का नौवें भाव में, बुध-शुक्र कन्या राशि का दसवें भाव में, केतु  वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में सातवां चंद्रमा सुख शांति प्रदान करेगा। आपके द्वारा किए गए कामों की प्रशंसा होगी। इस समय आप परिस्थितियों के साथ तालमेल बैठाकर काम करेंगे। कहीं घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। 8-9 सितंबर को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। बिना कारण किसी से तर्क-वितर्क ना करें। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। 16 से 23 सितंबर के बीच अधिकारी आपके काम से खुश होंगे। धन प्राप्ति के कामों में सफलता मिलेगी। नए लोगों से मिलना लाभकारी रहेगा। महीने के अंतिम सप्ताह में काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी। पारिवारिक काम में व्यस्त रहेंगे, दैनिक कार्य समय पर पूरे कर पाएंगे। सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है।

1012

1112

इस महीने गुरु कुंभ राशि का लग्न में, राहु वृषभ राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का पांचवें भाव में, सूर्य-मंगल सिंह राशि का सातवें भाव में, बुध-शुक्र कन्या राशि का आठवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 सितंबर के बीच सेहत की ओर आपका ध्यान अधिक रहेगा। योग प्राणायाम आदि की शुरुआत कर सकते हैं। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। इस समय आप पैसों की बचत करेंगे और सही स्थान पर निवेश करेंगे। महीने के दूसरे सप्ताह में कामकाज में परेशानी हो सकती है। आपका हक आपसे छीना जा सकता है। 16 से 23 सितंबर के बीच आपका बजट गड़बड़ा सकता है। पैसों की आवक पहले से कम होगी। कोई नया काम इस समय शुरू ना करें। मेहमानों का आगमन होगा। किसी व्यक्ति को लेकर मन में चिंता का भाव रह सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में आप थोड़े परेशान रहेंगे। इस समय आप इंटरनेट से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दैनिक कामों में समय व्यतीत होगा। मकान, दुकान या ऑफिस इस समय बदल सकते हैं।

1212

इस महीने में राहु वृषभ राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का चौथे भाव में, सूर्य-मंगल, सिंह राशि का छठे भाव में, बुध-शुक्र कन्या राशि का सातवंक भाव में, केतु वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 सितंबर के बीच का समय ठीक नहीं रहेगा। परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है। स्वयं को गलतियों को सुधारने का प्रयास करेंगे। मेहमानों के आने से आर्थिक बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। करियर को लेकर इस समय नया विकल्प तलाश सकते हैं। महीने के दूसरे सप्ताह में विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है। 18 से 20 सितंबर के बीच किसी वजह से तनाव हो सकता है। बिजनेस से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण मीटिंग इस समय हो सकती है। 16 से 23 सितंबर के बीच पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। 21-22 सितंबर को सन्मुख चंद्रमा सफलता दिलाएगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। शुक्र तुला राशि का आठवें भाव में होने से आप विपरीत परिस्थिति में भी सहज महसूस करेंगे। महीने के अंतिम सप्ताह में कोई उपहार या पुरस्कार आपको मिल सकता है। 28 से 30 के बीच चौथा चंद्रमा चिंता बढ़ा सकता है। यात्राओं मे परेशानी हो सकती है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos