22 जनवरी को श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेगा शनि, इन 4 राशि वालों को मिलेंगे शुभ फल

उज्जैन. 22 जनवरी, शुक्रवार को शनि ग्रह उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से निकलकर श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इस नक्षत्र के स्वामी चंद्रदेव हैं। शनि के नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा। किसी के लिए ये परिवर्तन शुभ तो किसी के लिए अशुभ रहेगा। आज हम आपको उन 4 राशियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहेगा। जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियों और उनका राशिफल…

Asianet News Hindi | Published : Jan 20, 2021 3:57 AM IST

14
22 जनवरी को श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेगा शनि, इन 4 राशि वालों को मिलेंगे शुभ फल

वृषभ राशि को होगा धन लाभ
शनि के नक्षत्र परिवर्तन से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। इसके प्रभाव से बहुत ही शुभ परिणाम मिल सकते हैं। करियर में सफलता मिल सकती है। आपकी राशि के लिए शनिदेव चांदी के पाए पर हैं, इसलिए शुभ ही शुभ होगा। आपके लिए बेहतरीन राजयोग भी बनाए हुए हैं। कोई भी नया काम शुरू करना चाहें तो देर न करें।
 

24

वृश्चिक राशि वालों मिलेगी सफलता
हर काम में आपको सफलता मिलेगी, हर तरह से आपके लिए अच्छा समय है। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की मिलने की संभावना रहेगी। साहस-पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ सकता है। इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें।
 

34

धनु राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबर
इस समय आपको शुभ समाचार मिलेंगे। नौकरी, कार्यक्षेत्र में सरकारी सहायता मिल सकती है। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग भी बनेगा। काफी दिनों का दिया गया उधार धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। परिवार में एकजुटता बनाए रखें।
 

44

मीन राशि वालों का हो सकता है प्रमोशन
धन, नौकरी और विरोधियों से आपको सफलता मिलेगी। शनिदेव आपके लिए अतिशुभ फल देंगे। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग बनेंगे। सभी अरिष्टों का शमन करेंगे। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos