उज्जैन. 17 अप्रैल , शनिवार से शुक्र ग्रह उदय हो चुका है। ये ग्रह 16 फरवरी को मकर राशि में अस्त हुआ था, तभी से मांगलिक कार्यों पर रोक लगी हुई थी। शुक्र ग्रह के उदय हो जाने से अब शादियां, मुंडन, सभी संस्कार और गृह प्रवेश जैसे सभी मांगलिक काम शुरू हो जाएंगे। शुक्र के उदय होने से अब इसका शुभ फल मिलना शुरू हो जाएगा। शुक्र के प्रभाव से लोगों को धन लाभ होता है। सुख मिलता है और शौक भी पूरे होते हैं। शुक्र ग्रह भौतिक सुख-सुविधाओं और प्रेम का कारक ग्रह है। आगे जानिए शुक्र के उदय होने से 12 राशियों पर क्या असर होगा…
मेष
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार वालों से संबंध मधुर रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक रहेगा।
212
वृष
शुक्र के कारण खर्चे तो बढेंगे, लेकिन सुख भी बढ़ेगा। शौक पूरे होंगे। यात्राओं के योग बनेंगे। दूर स्थान के लोगों से मदद मिलेगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री में फायदा हो सकता है।
312
मिथुन
इनकम बढ़ेगी। परेशानियां और चिंता दूर होगी। सेहत में सुधार होगा। लव लाइफ के लिए समय अच्छा है। संतान प्राप्ति के योग भी बनेंगे। कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं।
412
कर्क
शुक्र के प्रभाव से नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कामों में फायदा होने के योग हैं। बिजनेस के लिए भी समय अच्छा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी और मदद भी मिलेगी।
512
सिंह
नौकरी और बिजनेस में फायदेमंद फैसले होंगे। कई मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। मेहनत ज्यादा होगी, लेकिन उसका पूरा फायदा भी मिलेगा। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के मौके मिलेंगे।
612
कन्या
समय मिला-जुला रहेगा। सम्मान बढ़ेगा। नई योजनाएं बनेंगी। लेकिन खर्चा बढ़ेगा। धन हानि के योग हैं। कोई राज की बात उजागर हो सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। किस्मत का साथ कम ही मिलेगा।
712
तुला
रोजमर्रा के कामों में सफलता मिलेगी। दांपत्य सुख बढ़ेगा। अधिकारियों से मदद मिल सकती है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। सेहत में सुधार होगा। कोई गुप्त जानकारी मिल सकती है। राज की बात भी पता चल सकती है।
812
वृश्चिक
दुश्मनों पर जीत मिलेगी। विवाद होने के भी योग बन रहे हैं। खर्चा भी बढ़ सकता है। दूर स्थान की यात्रा होने के योग हैं। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
912
धनु
लव लाइफ के लिए अच्छा समय है। धन लाभ हो सकता है। संतान संबंधी परेशानी भी दूर हो सकती है। नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। दुश्मनों पर जीत मिलेगी।
1012
मकर
कोई अच्छी खबर मिलेगी। मांगलिक कामों में शामिल होने के योग हैं। नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री में फायदा होगा। सोचे हुए काम समय से पूरे हो जाएंगे।
1112
कुंभ
मेहनत का फायदा मिलेगा। दोस्तों, भाई-बहनों और साथ वाले लोगों से मदद मिलेगी। किए गए कामों का पूरा फायदा भी मिलेगा। धार्मिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। माता की सेहत में सुधार होगा। किस्मत का साथ भी मिलेगा।
1212
मीन
अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। लेकिन कामकाज में सावधानी रखनी होगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं। दोस्तों और साथियों की मदद से धन लाभ हो सकता है। लेकिन सावधान रहना होगा कोई राज की बात उजागर हो सकती है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।