सूर्य के राशि बदलने से बन रहा है बुधादित्य योग, जानिए कितनी राशियों को मिलेगा इसका फायदा

Published : Sep 18, 2020, 10:23 AM IST

उज्जैन. 17 सितंबर, गुरुवार से सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या में आ चुका है। सूर्य 16 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेगा। कन्या राशि में पहले से ही बुध ग्रह स्थित है। इन दोनों ग्रहों के एक ही राशि में होने से बुधादित्य योग बन रहा है, जो 22 सितंबर तक रहेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा। जानिए आपका राशिफल…

PREV
112
सूर्य के राशि बदलने से बन रहा है बुधादित्य योग, जानिए कितनी राशियों को मिलेगा इसका फायदा

मेष
छठे भाव में चंद्रमा का गोचर बन रहा है। इससे शत्रुओं पर विजय मिलेगी। हेल्थ और लव लाइफ की स्थिति मध्यम रहेगी। बिजनेस के दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं।
 

212

वृषभ
भूमि, भवन, वाहन के खरीदारी के योग बन रहे हैं। लव लाइफ की स्थिति भी दिनों दिन सुधार की ओर है। कुल मिलाकर आपकी स्थिति पहले से ठीक चल रही है।
 

312

मिथुन
पुरानी योजनाएं इस समय सफल हो सकती हैं। हेल्थ में पहले से सुधार होगा। बिजनेस में स्थिति संतोषजनक रहेगी। कोई बड़ी डील हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा।
 

412

कर्क
धन लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनेस में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन स्थिति पक्ष में बनी रहेगी। लव लाइफ को लेकर कुछ परेशानियां हो सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 

512

सिंह
पुरानी बीमारी से थोड़ा आराम मिल सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बिजनेस भी सही दिशा की ओर बढ़ रहा है।
 

612

कन्या
कोई अज्ञात भय रहेगा। किसी चीज की कमी खलेगी। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। बिजनेस को लेकर कोई नई योजना बन सकती है। कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
 

712

तुला
आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हेल्थ, लव लाइफ और बिजनेस के लिए समय अच्छा है। वाणी पर नियंत्रण रखें तो और भी बेहतर रहेगा।
 

812

वृश्चिक
बिजनेस में लाभ की स्थिति बन रही है। कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। भाइयों व मित्रों का साथ मिलने से स्थिति अनुकूल रहेगी।
 

912

धनु
लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। पति-पत्नी के पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। ऑफिस में थोड़ा संभलकर रहे। विरोधी आपको परेशानी कर सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक है।
 

1012

मकर
ये समय थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। धैर्य से काम लेने से सब ठीक हो जाएगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बिजनेस में कोई बड़ी डील करने से बचें। कोई नया काम शुरू न करें।
 

1112

कुंभ
जीवनसाथी का साथ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। लव लाइफ के लिए भी समय अच्छा है। परिवार में किसी बुजुर्ग की तबियत खराब हो सकती है।
 

1212

मीन
विरोधियों की एक नहीं चल पाएगी। हेल्थ पहले से अच्छी रहेगी। समय कुल मिलाकर ठीक रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।
 

Recommended Stories