उज्जैन. 17 अगस्त, सोमवार को सूर्य अपनी राशि में यानी सिंह राशि में आ जाएगा। इससे सूर्य का शुभ प्रभाव और बढ़ जाएगा। इस राशि में ये ग्रह अगले महीने 16 सितंबर तक रहेगा। इस दौरान सभी राशियों पर सूर्य का असर पड़ेगा। सूर्य के सिंह राशि में आने से इसे सिंह संक्रांति कहा जाएगा। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार 16 जुलाई से सूर्य कर्क राशि में है और अपने शत्रु ग्रह यानी शनि से दृष्टि संबंध बना रहा है। इस अशुभ योग के कारण कई लोग पिछले एक महीने से परेशान चल रहे हैं। लेकिन 17 अगस्त को सूर्य के राशि बदलने पर कई लोगों को इस अशुभ योग से राहत मिलने लगेगी। सूर्य के प्रभाव से वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वाले लोगों के जीवन में अच्छे बदलाव होने की संभावना है। वहीं मेष, कन्या, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। जानिए सूर्य के राशि परिवर्तन का राशियों पर असर…
मेष - सूर्य के राशि बदलने से मेष राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है। अनबन होने के योग बन रहे हैं। झूठे वादे करने से बचना होगा। दांपत्य जीवन में समस्या आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में संभलकर रहना होगा। हर काम सावधानी से करना होगा। ऑफिस में होने वाली राजनीति से खुद को दूर रखना होगा। सेहत के मामले में सावधान रहना होगा।
212
वृष - सूर्य के प्रभाव से सरकारी प्रॉपर्टी मिल सकती है। मानसिक संतुष्टि मिलेगी। वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा समय रहेगा। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं।
312
मिथुन - सरकार से फायदा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। मेहनत बढ़ेगी लेकिन सफलता के योग हैं। लेखन या मीडिया से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा।
412
कर्क - पारिवारिक जीवन के लिए समय शुभ रहेगा। आमदनी बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन के लिए समय शुभ है। नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। धन लाभ हो सकता है।
512
सिंह - लीडरशीप और मैनेजमेंट क्वालिटी बढ़ेगी। अधिकारियों से मदद मिलेगी। प्रमोशन के योग हैं। रोजमर्रा के कामों में सफलता मिलने के योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुके हुए और बड़े काम पूरे हो जाएंगे।
612
कन्या - कामकाज में चुनौतियां बढ़ सकती हैं। फालतू खर्चा बढ़ने के योग हैं। आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा। चोट लगने की आशंका है। आलस्य के कारण असफल हो सकते हैं।
712
तुला - दोस्तों और भाइयों से मदद मिलेगी। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए अच्छा समय है। अधिकारियों से मदद मिल सकती है। आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए अच्छा समय है।
812
वृश्चिक - नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी खुश होंगे। नई जिम्मेदारी मिलेगी। कामकाज की तारीफ होगी। प्रॉपर्टी में फायदा मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सुख बढ़ेगा। बिजनेस में फायदा बढ़ सकता है।
912
धनु - किस्मत का साथ मिलेगा। मेहनत का फायदा भी मिलेगा। भाइयों और दोस्तों से मदद मिल सकती है। साथ काम करने वाले लोगों की भी मदद मिलेगी। नए काम शुरू होंगे और पूरे भी हो जाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
1012
मकर - दुश्मनों के कारण परेशान हो सकते हैं। रहने या कामकाज करने की जगह में बदलाव के योग हैं। जीवन में अनचाहे बदलाव हो सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। यात्राओं में नुकसान हो सकता है।
1112
कुंभ - दांपत्य जीवन के लिए समय ठीक नहीं है। पारिवारिक मामलों में विवाद हो सकता है। वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। रोजमर्रा के कामकाज में तनाव बढ़ सकता है।
1212
मीन - सेहत के लिए अच्छा समय है। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिल सकती है। मानसिक शांति मिलेगी। दूर स्थानों की यात्रा होने के योग बन रहे हैं। नौकरी या बिजनेस में बदलाव में सफलता के योग हैं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।