14 मई को सूर्य बदलेगा राशि, 15 जून तक इन 4 राशि वालों को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Published : May 08, 2021, 01:38 PM IST

उज्जैन. 14 मई, शुक्रवार को सूर्य मेष राशि से निकलकर वृष में प्रवेश करेंगे। सूर्यदेव इस राशि में 15 जून तक रहेंगे। सूर्य के वृष राशि में जाने से ये वृष संक्रांति कहलाएगी। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। इस अवधि में चार राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां… 

PREV
14
14 मई को सूर्य बदलेगा राशि, 15 जून तक इन 4 राशि वालों को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

वृषभ राशि 
1.
सूर्यदेव का गोचर आपकी राशि से लग्न भाव में हो रहा है। इसके प्रभाव से आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा। उच्च पद की प्राप्ति होगी।
2. आपके लिए यह अवधि शानदार साबित हो सकती है। इस दौरान आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। वहीं प्रेम जीवन में खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
3. मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर बनेगी। नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य भी पहले से उत्तम रहेगा। 
 

24

सिंह राशि
1.
सूर्य का गोचर आपकी राशि से दशम भाव में होगा। इस अवधि में आपको कार्यक्षेत्र में शानदार परिणाम मिलने के योग बनेंगे।
2. नौकरी में तरक्की होगी। बिजनेस में मुनाफा होने के आसार रहेंगे। किसी भी अवसर को हाथ से न जाने दें। यात्रा से लाभ मिलेगा।
3. स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आयेगा। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। नई गाड़ी खरीदने की योजना बन सकती है। लव पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे।
 

34

धनु राशि 
1.
सूर्य का गोचर आपकी राशि से छठे भाव में गोचर होगा। कुंडली के इस भाव से शत्रु, रोग और प्रतियोगी परीक्षा आदि का विचार किया जाता है।
2. इस भाव में सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। किसी महिला पक्ष से धन लाभ होने के आसार रहेंगे।
3. शादीशुदा लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। बिजनेस में तरक्की होगी। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। नौकरी बदलने का ये समय उत्तम रहेगा। 
 

44

मीन राशि
1.
सूर्य का गोचर आपकी राशि से तृतीय भाव में होगा। इस अवधि में आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। पूर्वनियोजित योजनाएं सफल होंगी।
2. माता-पिता के सहयोग से कोई जरूरी काम बनेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बनेंगे। बिजनेस में जबरदस्त तरक्की के आसार रहेंगे।
3. शादी के शुभ योग बन रहे हैं। सोने-चांदी की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए बहुत अच्छा समय है।
 

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories