17 अक्टूबर को सूर्य करेगा तुला राशि में प्रवेश, इन 4 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

Published : Oct 16, 2021, 10:16 AM IST

उज्जैन. शास्त्रों में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है। ये ग्रह हर 30 दिन में राशि बदलता है। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति करते हैं। इस बार सूर्य 17 अक्टूबर, रविवार को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के तुला राशि में प्रवेश करने से ये तुला संक्रांति कहलाएगी। सूर्य के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों को इसका शुभ फल मिलेगा तो कुछ पर अशुभ प्रभाव भी होगा। जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…

PREV
14
17 अक्टूबर को सूर्य करेगा तुला राशि में प्रवेश, इन 4 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

सूर्य के राशि परिवर्तन से सिंह राशि वालों का साहस और पराक्रम बढ़ेगा। कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। हर काम में सफलता मिलने की संभावना होगी। वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। अधिकारी और बॉस काम से खुश रहेंगे। प्रमोशन भी मिल सकता है।

24

सूर्य के राशि परिवर्तन से कन्या राशि के लोगों को लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। रुका हुआ धन मिलने की संभावना भी बन रही है। विदेश यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं।
 

34

सूर्य के राशि परिवर्तन का सबसे अधिक प्रभाव तुला राशि में होगा। इस राशियों के लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। गोचर काल में सेहत का पूरा ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
 

44

वृश्चिक राशि के लोगों को कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मानसिक तनाव कम होगा। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन और प्रमोशन के योग बन सकते हैं। किसी भी वाद विवाद से दूर रहें।
 

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories