17 September को सूर्य करेगा कन्या राशि में प्रवेश, इन 5 राशि वालों को मिलेंगे शुभ फल

Published : Sep 16, 2021, 12:39 PM ISTUpdated : Sep 16, 2021, 12:47 PM IST

उज्जैन. 17 सितंबर, शुक्रवार को सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या में प्रवेश करेगा। सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में जाने को संक्रांति कहते हैं। सूर्य के कन्या राशि में जाने से ये कन्या संक्रांति (Kanya Sankranti) कहलाएगी। कन्या राशि का स्वामी बुध ग्रह है, जो सूर्य का मित्र है। कन्या राशि में सूर्य 17 अक्टूबर, रविवार तक रहेगा। इसके बाद तुला राशि में प्रवेश कर जाएगा। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर दिखाई देगा। कुछ के लिए ये शुभ रहेगा तो कुछ के लिए अशुभ। आगे जानिए इन 5 राशियों के बारे में…

PREV
15
17 September को सूर्य करेगा कन्या राशि में प्रवेश, इन 5 राशि वालों को मिलेंगे शुभ फल

सूर्य का राशि परिवर्तन इस राशि के लोगों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। अगर आपका किसी से विवाद चल रहा है या कोई कोर्ट में कोई प्रकरण है तो उसमें उसमें फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। आपके कार्य से खुश होकर ऑफिस में आपको अधिकारियों की वाहवाही मिलेगी साथ ही मान-सम्मान की भी प्राप्ति होगी। पैसों को लेकर जो समस्या लंबे समय से चली आ रही है वह दूर हो सकती है।
 

25

सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश आपके लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। इस दौरान पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। किसी मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। लोग आपके व्यक्तित्व से आकर्षित हो सकते हैं। बेरोजगारों को मनचाही नौकरी भी इस दौरान लग सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा, जिसके चलते आप किसी भी परिस्थिति का सामना आसानी से कर सकते हैं।

35

इस राशि के स्वामी तो स्वयं सूर्यदेव हैं। सूर्य का राशि परिवर्तन इस राशि के लोगों के लिए भी शुभ फल देने वाला रहेगा। धन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वाद-विवाद से दूर रहने की जरूरत है। निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए लाभकारी साबित होगा। पुराने निवेश का फायदा भी इस दौरान आपको मिल सकता है। कोई नया काम भी आप शुरू कर सकते हैं।
 

45

सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश आपके लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। इस दौरान आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आपसे प्रभावित होंगे और आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। आप जिस भी क्षेत्र में काम करते हों, वहां आपकी पूछ-परख बढ़ेगी और अधिकारी भी आपके काम से खुश होंगे। धन की आवक के नए स्त्रोत बन सकते हैं। बिजनेस के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि आपको मिल सकती है।

55

हेल्थ पहले से बेहतर रहेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। इस दौरान नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। आर्थिक मोर्चे पर भी सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए लाभकारी साबित होगा। पुराने विवादों का हल संभव है, लेकिन आपको पुरानी बातों का भूलना होगा। बिजनेस में भी सफलता मिलने के योग हैं। कुल मिलाकर आपके लिए ये समय बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा।

Recommended Stories