13 अप्रैल को सूर्य ने किया मेष राशि में प्रवेश, कैसा होगा आपकी राशि पर इसका असर

उज्जैन. 13 अप्रैल, सोमवार को सूर्य मीन राशि से अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेगा। इस राशि में सूर्य ज्यादा प्रभावशाली रहता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार सूर्य के मेष राशि में आने से गर्मी बढ़ेगी और लोगों को गर्मी से संबंधित बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। ये ग्रह 14 मई तक मेष राशि में ही रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों पर मेष राशि के सूर्य का कैसा असर होने वाला है, ये राशिफल चंद्र राशि के आधार पर बताया जा रहा है...

Asianet News Hindi | Published : Apr 13, 2020 1:51 PM IST / Updated: Apr 13 2020, 07:25 PM IST

112
13 अप्रैल को सूर्य ने किया मेष राशि में प्रवेश, कैसा होगा आपकी राशि पर इसका असर
मेष राशि के लिए सूर्य शुभ स्थिति में रहेगा। इसी राशि में सूर्य रहेगा। इन लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। धैर्य के साथ काम करेंगे। लाभकारी के अवसर मिलेंगे।
212
इन लोगों के लिए सूर्य द्वादश रहेगा, जो कि परेशानियां बढ़ा सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारियों का सहयोग नहीं मिल पाएगा। साथियों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सावधानी रहें।
312
आपके लिए सूर्य एकादश रहेगा। इस वजह से घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। धन लाभ मिलने के योग बनेंगे। नौकरी में कामयाबी मिलेगी।
412
सूर्य की दशम स्थिति शुभ रहेगी। धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापारियों के समय पक्ष का रहेगा। नया काम मिल सकता है। सोच-समझकर आगे बढ़ें।
512
इस राशि के लिए सूर्य नवम रहेगा। पुरानी समस्याएं इस दौरान सुलझ सकती हैं। लाभ के साथ ही मान-सम्मान भी मिल सकता है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
612
आपके लिए सूर्य की स्थिति अष्टम रहेगी। आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन आपके काम आ सकता है। धैर्य बनाए रखें, जोश से काम न लें।
712
इन लोगों के लिए सूर्य सप्तम रहेगा। लाभदायक स्थिति बन सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। धन मिलेगा।
812
इन लोगों के लिए सूर्य षष्ठम हो जाएगा। ये लोग जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही फल मिल पाएगा। सूर्य सामान्य फल देने वाला रहेगा। क्रोध से 
912
धनु राशि के लिए सूर्य पंचम हो रहा है। इस वजह से शुभ स्थितियां बन सकती हैं। सभी का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम सूर्य की वजह से पूरा हो सकता है।
1012
इस राशि के लिए सूर्य चतुर्थ हो जाएगा। कार्यों देरी होगी और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। निराशा बढ़ सकती है। धैर्य बनाए रखें, तनाव से बचेंगे तो सकारात्मक फल मिल सकते हैं।
1112
आपके लिए सुर्य की तृतीय स्थिति शुभ फल देने वाली रहेगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में साथियों का सहयोग मिलेगा।
1212
इस राशि से सूर्य द्वितीय स्थान पर रहेगा। इस वजह से आपको सूर्य से सामान्य फल मिलेंगे। सफलता में देरी हो सकती है। मेहनत ज्यादा होगी, मानसिक तनाव रहेगा।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos