उज्जैन. 16 दिसंबर की सुबह सूर्य राशि बदलकर वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में ये ग्रह 14 जनवरी 2020 तक रहेगा। उसके बाद सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के गुरु की राशि धनु में होने से इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं होंगे। जानिए किस राशि पर कैसा होगा सूर्य के राशि परिवर्तन का असर…
मेष
भाग्य उन्नति के अवसर आएंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
212
वृषभ
झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण उपयोग करें। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें।
312
मिथुन
साझा व्यापार कर रहे होंगे तो मनमुटाव की संभावना बनेगी। लेन-देन के मामलों में अधिक सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में भी कुछ कटुता आ सकती है। व्यापारिक वर्ग के लिए समय अनुकूल रहेगा।
412
कर्क
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत बन रहे हैं। विदेश यात्रा अथवा विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए प्रयास कर सकते हैं।
512
सिंह
विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति का योग बन रहा है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। करियर पर ध्यान दें।
612
कन्या
पारिवारिक कलह बढ़ सकता है। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से बहुत सहयोग की उम्मीद न रखें। कार्य व्यापार की दृष्टि से समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा।
712
तुला
साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
812
वृश्चिक
स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
912
धनु
स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें नहीं तो परेशानी हो सकती है। कार्य व्यापार की दृष्टि से समय अति उत्तम रहेगा। रोजगार की दिशा में किया गया सभी प्रयास रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
1012
मकर
खर्च की अधिकता रहेगी। झगड़े विवाद से बचें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदायक साबित हो सकता है।
1112
कुंभ
भाइयों से विवाद हो सकता है। आय के साधन बढ़ेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
1212
मीन
कामों में आशातीत सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सरकारी सर्विस के लिए भी आवेदन करना श्रेयस्कर रहेगा। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक जिम्मेवारी तथा पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।