ज्योतिष: इन 5 राशि के लोगों के जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं होती

Published : Nov 29, 2020, 11:41 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में कुछ राशियां बेहद भाग्यशाली मानी गई हैं, वहीं कुछ ऐसी हैं जिन्हें हर समय समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जहां कुछ राशियां जीवनभर आर्थिक परेशानियों को झेलने के लिए मजबूर होती हैं, वहीं कुछ राशि वालों को धन से संबंधित कोई परेशानी नहीं होती। आज हम इन्हीं 5 राशियों के बारे में आपको बताएंगे, जिन्हें जीवन में कभी धन से संबंधित परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता…

PREV
15
ज्योतिष: इन 5 राशि के लोगों के जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं होती

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जिस व्यक्ति की कुंडली में शनिदेव उच्च के होते हैं या फिर किसी शुभ भाव में बैठे हैं तो ऐसे व्यक्ति को अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता। इनके जीवन में हमेशा धन की उपलब्धता बनी रहती है।
 

25

वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह माना जाता है कि वृषभ राशि के लोग धन से संबंधित मामलों में काफी लकी साबित होते हैं। इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है जो वैसे ही धन, वैभव और संपन्नता का प्रतिनिधित्व करता है। अगर वृषभ राशि के लोगों की कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत है या वह उच्च स्थिति में मौजूद है तो निश्चित तौर पर ऐसे जातक को अपने जीवन में धन से संबंधित परेशानी नहीं हो सकती।
 

35

धनु राशि
धनु राशि के लोग बृहस्पति ग्रह के अधीन आते हैं, जिन्हें देवताओं के गुरु के तौर पर देखा जाता है। धनु राशि के किसी व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति ग्रह के हों तो उसे आजीवन धनी रहने का सौभाग्य प्राप्त होता है।
 

45

मिथुन राशि
मिथुन राशि के वे लोग जिनकी कुंडली में बुध शुभ स्थिति में होता है, वे बेहद ज्ञानी और बुद्धिमान माने जाते हैं। ऐसे लोग अपने मस्तिष्क का प्रयोग कर अपने लिए धन अर्जित करते हैं। कुंडली की ऐसी स्थिति में व्यक्ति को अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता।
 

55

सिंह राशि
सिंह राशि के जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य उच्च अवस्था में या शुभ भाव में विराजमान हैं वह बेहद ताकतवर माना जाता है। ऐसे लोगों को अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता। साथ ही ये समाज में मान, प्रतिष्ठा भी हासिल करते हैं।
 

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories