मीन राशि
- ये शुक्र की उच्च राशि है। इस राशि से जुड़े लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों का कला की तरफ काफी झुकाव होता है और उसी को अपना प्रोफेशन बनाने की सोचते हैं।
- इसके अलावा ये लोग चिकित्सा, जीव विज्ञान और संगीत के क्षेत्र में भी काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों का दृष्टिकोण आध्यात्मिक होता है।
- इसी वजह से जीवन में ये लोग सदा ऊंचाई की तरफ गति करते हैं। ये लोग किसी भी काम को पूरी शिद्दत के साथ करते हैं।
- इसी के चलते इनको हर काम में सफलता प्राप्त होती है। इन लोगों का मन काफी धार्मिक होता है। धर्म कर्म के क्षेत्र में इनकी खूब रुचि होती है।