ग्रहों की स्थिति
पं. मिश्र के अनुसार, सूर्य और बुध तुला राशि में है। इन ग्रहों की युति से बुधादित्य योग बन रहा है। शुक्र ग्रह कन्या राशि में है। वहीं, मंगल मीन राशि में वक्री है। सूर्य और बुध के प्रभाव से नौकरी और बिजनेस में अच्छे बदलाव के योग बनते हैं। शुक्र के कारण धन लाभ और सुख बढ़ता है। इच्छाएं पूरी होती हैं। इनके अलावा मंगल से पराक्रम और प्रभाव बढ़ता है।