उज्जैन. सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र के कारण 7 राशियों के लिए अच्छा समय चल रहा है, जो कि अगले महीने 4 नवंबर तक रहेगा। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार, इन चार ग्रहों के शुभ प्रभाव से मेष, वृष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु और मकर राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज में सकारात्मक बदलाव होने के भी योग बन रहे हैं। वहीं, कर्क, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए मिला-जुला समय चल रहा है। इनके अलावा मीन राशि वाले लोगों को खासतौर से संभलकर रहना होगा।
ग्रहों की स्थिति
पं. मिश्र के अनुसार, सूर्य और बुध तुला राशि में है। इन ग्रहों की युति से बुधादित्य योग बन रहा है। शुक्र ग्रह कन्या राशि में है। वहीं, मंगल मीन राशि में वक्री है। सूर्य और बुध के प्रभाव से नौकरी और बिजनेस में अच्छे बदलाव के योग बनते हैं। शुक्र के कारण धन लाभ और सुख बढ़ता है। इच्छाएं पूरी होती हैं। इनके अलावा मंगल से पराक्रम और प्रभाव बढ़ता है।
213
मेष
बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों की इनकम बढ़ने के योग बन रहे हैं। खराब परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आने के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। पारिवारिक बिजनेस मजबूत होगा। गुस्से पर कंट्रोल करें।
313
वृष
ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। धन लाभ की कोशिशों में मदद मिलेगी। साथ काम करने वालों से विवाद खत्म होगा।
413
मिथुन
मंगलदायक समय है। प्रतिभा में निखार आएगा। नए कामों का मौका मिलेगा जिससे आपको फायदा होगा। बिजनेस बदलने के लिए समय अच्छा है। इच्छाएं पूरी होंगी। नए कामों की योजनाएं बनेंगी। लव लाइफ के लिए भी समय अच्छा है।
513
कर्क
पराक्रम बढ़ेगा। जॉब और बिजनेस में अच्छा काम करेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखना होगा। खर्चे बढ़ सकते हैं। पैसों के मामलों में जल्दबाजी करने से भी बचना होगा।
613
सिंह
सकारात्मक तरीके से काम करेंगे तो कई लोगों से मदद भी मिलेगी। जॉब और बिजनेस में कामकाज बढ़ेगा। फायदा भी होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नए काम शुरू होंगे। अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। रुका हुआ पैसा भी मिलने के योग बन रहे हैं।
713
कन्या
समय अच्छा है। जॉब और बिजनेस में सितारों की मदद मिलेगी। सोच-समझकर निवेश करें। इसमें किस्मत का साथ भी मिल सकता है। अचानक लिए गए कुछ फैसले आपके कामकाज में बदलाव ला सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की इनकम बढ़ेगी। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। विवाद से बचने की कोशिश करें।
813
तुला
सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। जॉब और बिजनेस में अच्छा काम करेंगे। दांपत्य जीवन के लिए भी अच्छा समय रहेगा। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। संतान संबंधी परेशानी भी दूर होने के योग बन रहे हैं। दोस्तों से मदद मिलेगी।
913
वृश्चिक
उतार-चढ़ाव वाला समय हो सकता है। जॉब और बिजनेस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। हालांकि कुछ दबे-छुपे दुश्मनों की वजह से परेशान हो सकते हैं। जोखिम भरे निवेश करने से बचना होगा। सेहत के मामलों में भी संभलकर रहना होगा।
1013
धनु
जरूरी और खास काम पूरे हो सकते हैं। जॉब और बिजनेस में साथ काम करने वाले और बड़े लोगों से मदद मिल सकती है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। वरना आने वाले दिनों में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पिता से मदद मिलेगी। लव लाइफ के लिए भी समय अच्छा है।
1113
मकर
आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो किस्मत का साथ मिल सकता है। कॉम्पिटीशन बढ़ेगा, लेकिन आपको जीत मिल सकती है। इन दिनों आप अपनी काबिलियत के दम पर लोगों पर प्रभाव जमा सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस में भाई-बहनों की जरूरत महसूस हो सकती है।
1213
कुंभ
आर्थिक मामलों में समय अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। दूर स्थान की यात्रा होने के योग बन रहे हैं। पार्टनरशिप से बिजनेस में फायदा मिल सकता है। अनुभवी लोगों की सलाह से भी आपको फायदा हो सकता है।
1313
मीन
ग्रहों की स्थिति के कारण मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जॉब और बिजनेस में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो समय ठीक नहीं है। किसी खास इंसान की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। लेन-देन और निवेश में सावधान रहना होगा। विवाद से बचना होगा।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।