1 जून तक मिथुन राशि में रहेगा मंगल, किसे मिलेंगे शुभ फल और किसे होंगी परेशानियां

Published : Apr 15, 2021, 11:28 AM IST

उज्जैन. 13 अप्रैल, मंगलवार की रात से मंगल ग्रह राशि परिवर्तन कर वृष से मिथुन में आ चुका है। इस राशि में मंगल 1 जून तक रहेगा। इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश करेगा। मंगल के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा। किसी के लिए ये शुभफलदायक रहेगा तो किसी के लिए परेशानी खड़ी करेगा। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा मंगल का राशि परिवर्तन…

PREV
112
1 जून तक मिथुन राशि में रहेगा मंगल, किसे मिलेंगे शुभ फल और किसे होंगी परेशानियां

मेष
आत्मविश्वास बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों की ओर झुकाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। समय पर चिकित्सक की राय अवश्य लें।

212

वृष
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों को लाभ होगा। वाणी पर कंट्रोल रखें। आंखों या पेट से जुड़ा रोग हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

312

मिथुन
वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। वाद-विवाद से बचें और गुस्से पर कंट्रोल रखें। बिजनेस में किसी तरह का जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक मामलों में सावधानी रखें।

412

कर्क
शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं। छात्रों के लिए समय उत्तम है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

512

सिंह
कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। नए अनुबंध की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

612

कन्या
कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

712

तुला
आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्य के संबंध में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

812

वृश्चिक
अचानक धन लाभ होने की संभावना है। भाई-बहन के बीच मतभेद हो सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

912

धनु
आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। मानसिक तनाव हो सकता है। कार्य स्थल पर प्रमोशन मिल सकता है। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।

1012

मकर
काम के संबंध में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। गुस्से पर काबू रखें। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतें। रुपए-पैसे के लेनदेन को लेकर सचेत रहें।

1112

कुंभ
जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

 

1212

मीन
नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव हो सकता है। संयम से काम लेंगे तो सब ठीक होगा।

Recommended Stories