उज्जैन. हर साल 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। इसे प्रेम का इजहार करने का दिन कहा जाता है। प्रेम का पहला सबक होता है एक-दूसरे पर विश्वास करना। हर प्रेमी और प्रेमिका एक-दूसरे के लव नेचर के बारे में जानना चाहते हैं, लेकिन ये इतना आसान नहीं होता। ज्योतिष के माध्यम से राशि अनुसार लव नेचर के बारे में जाना जा सकता है। आगे जानिए किस राशि के व्यक्ति के लव नेचर कैसा होता है…
मेष राशि
ये जल्दबाजी में प्रेम करते हैं, पर इनका प्रेम ज्यादा दिन नहीं टिक पाता। ये रोमांटिक व्यक्तित्व के होते हैं। ये जितनी जल्दी किसी से प्रेम करते हैं, उतनी ही जल्दी उसे भूल भी जाते हैं। इनकी पर्सनेलिटी मर्दाना होती है, जिससे लड़कियां इनकी ओर जल्दी आकर्षित हो जाती हैं।
212
वृष राशि
अपने प्रेमी या जीवन साथी के प्रति इनके प्यार की कोई सीमा नहीं होती। ये जीवनभर रिश्ता निभाते हैं। इनका वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहता है। ये उत्तम श्रेणी के प्रेमी होते हैं। इन्हें प्रेम संबंध बनाने में महारत हासिल होती है। ये प्रेम में काफी भावुक होते हैं।
312
मिथुन राशि
इस राशि के अधिकांश लोग विवाह को ज्यादा महत्व नहीं देते और अन्य प्रेम संबंधों में खोए रहते हैं। ये किसी जगह बंधकर नहीं रह सकते, इनका मन इधर-उधर भटकते रहता है। इस राशि के लोगों के जीवन में कई प्रेम संबंध होते हैं। ये लोग दिलों से खेलना बखूबी जानते हैं।
412
कर्क राशि
अपने जीवन साथी की भावनाओं की कद्र करते हैं। अधिकांश कर्क राशि वालों का भाग्योदय ही शादी के बाद होता है। ये लोग प्यार के मामले में काफी मूडी होते हैं। ये अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार होते हैं और उसे जिम्मेदारी के साथ निभाते हैं।
512
सिंह राशि
ये भावुक और अपने जीवन साथी या प्रेमी के प्रति काफी वफादार भी रहते हैं। ये अपने प्रेम संबंध अंत तक निभाते हैं। ये अच्छे प्रेमी होते हैं और इनके प्रेम संबंध काफी हद तक सफल रहते हैं। सिंह राशि वालों को आदर्श प्रेमी कहा जा सकता है।
612
कन्या राशि
अपने जीवन साथी के प्रति इतना गहरा झुकाव होता है। अपनी इसी सोच के चलते ये अपने प्रेम संबंधों को गंभीरता से लेते हैं और अंत तक निभाते हैं। इन्हें अच्छे प्रेमियों के श्रेणी में रखा जा सकता है।इनका वैवाहिक जीवन काफी मजबूत रिश्ते वाला होता है।
712
तुला राशि
दु:ख की परिस्थिति में इन्हें किसी मित्र या प्रेमी के साथ की जरूरत रहती है। इनके लिए प्रेम एक पवित्र बंधन होता है। इस राशि के लोगों की गिनती महानतम प्रेमियों में की जा सकती है, क्योंकि इस राशि के लोग प्रेम की गहराई को काफी अच्छे से जानते हैं।
812
वृश्चिक राशि
ये अपने साथी के प्रति पूरी तरह ईमानदार रहने का प्रयास करते हैं। इनकी पर्सनेलिटी से लोग जल्दी इनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। ये अपने प्यार के लिए कुछ भी कर सकते हैं। अपने प्रेमी या जीवन साथी की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
912
धनु राशि
ये लोग प्रेम में धोखा मिलने से दु:खी जरूर होते हैं, लेकिन जल्दी ही अपना नया साथी भी तलाश लेते हैं। ये सच्चे प्यार की तलाश में रहते हैं। इस राशि के लोग अच्छे प्रेमी होते हैं, लेकिन लंबे समय तक इनका प्रेम संबंध नहीं टिकता। इन्हें हमेशा नए चेहरे आकर्षित करते हैं।
1012
मकर राशि
इस राशि के लोग एक बार जिसे अपना मान लेते हैं, उसके प्रति पूरी ईमानदारी रखते हैं, ये इनका सबसे खास गुण होता है। इस राशि के लोग अपने जीवन साथी को बहुत प्रेम करते हैं। इन्हें अच्छे प्रेमियों की श्रेणी में रखा जा सकता है।
1112
कुंभ राशि
ये अपने जीवन साथी पर पूरा विश्वास रखते हैं। लेकिन कभी-कभी ये अपने साथी के प्रति लापरवाह भी हो जाते हैं। ये थोड़े मूडी होते हैं। इस राशि के प्रेमी भावुक और हर काम दिल से करने वाले होते हैं। यह लोग किसी अजनबी से भी नि:स्वार्थ प्रेम कर लेते हैं।
1212
मीन राशि
वैसे तो इनकी लव लाइफ सामान्य ही रहती है। इनकी सोच होती है कि इनका लव पार्टनर इनके प्रति पूर्ण सहानुभूति रखे और समझदार हो। ये जल्दी ही प्रेम में पड़ जाते हैं।इस राशि के लोग प्रेम में अटूट संबंध बनाए रखना चाहते हैं परंतु इनका दिल कई बार टूटता है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।