Published : Jul 18, 2021, 07:58 AM ISTUpdated : Jul 18, 2021, 11:20 AM IST
उज्जैन. 17 जुलाई, शनिवार को शुक्र ग्रह राशि बदलकर सिंह राशि में आ चुका है। इस राशि में ये ग्रह 11 अगस्त की दोपहर 11.32 तक रहेगा। उसके बाद ये ग्रह कन्या राशि में प्रवेश कर जाएगा। फिल्म उद्योग, सुगंधित पदार्थों, भोग-विलास, वस्त्र आभूषण, गायन, नृत्य, संगीत तथा सभी रचनात्मक कार्यों में शुक्र की विशेष भूमिका रहती है। भूमि, भवन, वाहन आदि की प्राप्ति पर भी इनके प्रभाव का सीधा असर पड़ता है। शुक्र के सिंह राशि में प्रवेश करने पर इसका किस पर क्या प्रभाव होगा, जानिए…
मेष राशि
परीक्षा में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। धन और ऐश्वर्य की भी प्राप्ति होगी।
212
वृषभ राशि
जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
312
मिथुन राशि
साहस पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। विवाह संबंधित बातचीत सफल होगी।
412
कर्क राशि
आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अपनी नेतृत्व शक्ति एवं वाणी कुशलता के बल पर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। पारिवारिक तथा सामाजिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी जिसका बखूबी निर्वहन करने में सफल रहेंगे।
512
सिंह राशि
सामाजिक कद बढ़ेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विवाह संबंधित बातचीत सफल होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। जमीन-जायदाद से जुड़े कार्य संपन्न होंगे। मकान अथवा वाहन खरीदने के योग भी इस दौरान बन रहे हैं।
612
कन्या राशि
विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा। शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने का प्रयास कर रहे हों तो सफल होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में अस्थिरता रहेगी। भावनाओं में बहकर लिया गया कोई भी निर्णय नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है।
712
तुला राशि
केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यों का निपटारा होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से भी सहयोग की उम्मीद है। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान के योग बन रहे हैं।
812
वृश्चिक राशि
नए व्यापार आरंभ करने के लिए समय अनुकूल है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में टेंडर आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उसमें भी सफल रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा।
912
धनु राशि
धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए ग्रह गोचर और अनुकूल रहेगा। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
1012
मकर राशि
स्वास्थ्य के प्रति तो सावधान रहना ही होगा, कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले भी बाहर ही सुलझाएं। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा कठिन रहेगा।
1112
कुंभ राशि
कार्य व्यापार में तो उन्नति होगी ही किसी भी तरह के सरकारी विभाग में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।
1212
मीन राशि
कार्य-व्यापार में जितनी मेहनत करेंगे उतना लाभ नहीं हो पाएगा। गुप्त शत्रु भी बढ़ेंगे। झगड़े-विवाद से दूर ही रहें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं। स्वास्थ्य के प्रति भी अधिक चिंतनशील रहने की आवश्यकता है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।