उज्जैन. 27 सितंबर, रविवार की रात से शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन कर कर्क से सिंह राशि में आ चुका है। ये ग्रह 23 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेगा। इसके बाद यह ग्रह कन्या राशि में चला जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये ग्रह जीवन में मान-सम्मान बढ़ाता है। इस ग्रह की जिस पर कृपा हो जाए, उसका जीवन सुखमय बन जाता है। यदि कुंडली में इस ग्रह की अच्छी स्थिति है, तो दांपत्य जीवन सुखद रहता है। जानिए शुक्र के राशि परिवर्तन का किस राशि पर कैसा असर होगा…
मेष- कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं साथ ही धन लाभ भी हो सकता है।
212
वृषभ- सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और जीवनसाथी से तालमेल बना रहेगा।
312
मिथुन- इस राशि के लोग वाद-विवाद से बचें। व्यापारिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
412
कर्क- आपकी संवाद क्षमता सुधरेगी। जीवनसाथी की हेल्थ का ख्याल रखें।
512
सिंह- इस राशि के लोगों को भौतिक सुख-सुविधाएं मिलेंगी, साथ ही वाहन से लाभ के योग भी बन रहे हैं।
612
कन्या- किस्मत का साथ मिलेगा। ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन करने से बॉस आपसे खुश रहेंगे।
712
तुला- क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
812
वृश्चिक- नौकरी और व्यापार से लाभ की स्थिति बन रही है। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि होने के योग भी बन रहे हैं।
912
धनु- कुछ कामों में बाधाएं आने से मन में बेचैनी रहेगी। घर में अनुकूलता बनाएं रखें।
1012
मकर- व्यापार में परेशानी आ सकती है। किसी को भी उधार देने से बचें।
1112
कुंभ- नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे।
1212
मीन- किसी से कर्ज न लें। शत्रु परेशान कर सकते हैं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।