मीन राशि में आया शुक्र ग्रह, 9 अप्रैल तक इसी राशि में रहेगा, कैसा होगा आपकी राशि पर असर

Published : Mar 18, 2021, 12:04 PM IST

उज्जैन. 16 मार्च, मंगलवार की रात से शुक्र ग्रह मीन राशि में आ चुका है। मीन राशि में शुक्र उच्च का हो जाता है। इस राशि में ये ग्रह 9 अप्रैल तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार शुक्र ग्रह वैभव और ऐश्वर्य प्रदान करने वाला ग्रह है। इस ग्रह की वजह से व्यापारियों के लिए शुभ योग बनेंगे। जानिए सभी 12 राशियों पर मीन राशि के शुक्र का कैसा असर होने वाला है...

PREV
112
मीन राशि में आया शुक्र ग्रह, 9 अप्रैल तक इसी राशि में रहेगा, कैसा होगा आपकी राशि पर असर

मेष राशि
समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अत्यधिक उत्साह में कोई काम न करें। खर्च सोच-समझकर करें, वरना धन की कमी हो सकती है।

212

वृषभ राशि
अधिक खर्च होने की वजह से परेशानियां बढ़ सकती हैं। बिना वजह समय नष्ट होगा और योजनाओं के अनुसार काम नहीं कर पाएंगे, कामों में देरी हो सकती हैं।

312

मिथुन राशि
जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें काम मिल सकता है। धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है।

412

कर्क राशि
आपके लिए समय पक्ष का रहेगा। अटके कामों गति आएगी। सफलता मिलने के योग हैं। नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।

512

सिंह राशि
आत्मविश्वास में कमी होने के योग हैं। मानसिक तनाव की वजह से बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। निवेश करना चाहते हैं तो सोच-समझकर आगे बढ़ें।

612

कन्या राशि
सोच-समझकर निर्णय लेंगे तो लाभ में रहेंगे, वरना हानि हो सकती है। पहले से तय काम समय पर पूरे करना चाहते हैं तो जल्दबाजी न करें। वरना अंतिम समय पर काम बिगड़ सकता है। धैर्य बनाए रखें।

712

तुला राशि
आपके लिए ये समय पक्ष का रहने वाला है। कोई बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सेहत के मामले में सुधार हो सकता है। सुविधाओं पर खर्च करना पड़ सकता है।

812

वृश्चिक राशि
घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में धन लाभ के साथ ही बड़ा पद मिलने के योग हैं। अटके कामों में गति आएगी। सफलता के साथ ही शांति भी मिलेगी।

912

धनु राशि
सोचे हुए कामों में सफलता मिलने में काफी दिक्कतें आ सकती हैं। इस वजह से मानसिक तनाव रह सकता है। पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

1012

मकर राशि
आने वाला समय लाभदायक रह सकता है। नौकरी में अधिकारियों की मदद से काम समय पर पूरे होंगे। प्रमोशन मिल सकता है।

1112

कुंभ राशि
अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। सफलता मिलने के योग हैं। पैसों के साथ ही वर्चस्व बढ़ेगा।

1212

मीन राशि
काम पूरे करने में कड़ी मेहनत करनी होगी। परिवार और रिश्तेदारों की वजह से शुभ समाचार मिल सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं।

 

Recommended Stories