उज्जैन. शुक्र ग्रह राशि बदलकर वृषभ में आ गया है। वृष शुक्र के स्वामित्व वाली राशि है। ये ग्रह 28 मई तक वृष राशि में ही रहेगा। इस राशि में शुक्र-बुध और राहु का योग बन गया है। इस योग से गेहूं के दामों में तेजी आएगी, कपास, चावल, दाल, सब्जियों और फलों में दाम बढ़ सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार शुक्र का अपनी स्वयं की राशि में राहु के साथ आ जाने से वर्तमान में जो देश में समस्याएं चल रही हैं उनमें थोड़ी राहत की प्राप्ति होगी। 9 से 13 मई के तक समस्याओं का ज्यादा प्रभाव रहेगा। पं. शर्मा के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला समय...
मेष
इस राशि के लिए दूसरा शुक्र लाभ देने वाला होगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। अपने लिए समय निकाल पाएंगे।
212
वृषभ
प्रथम शुक्र सामान्य रहने की संभावना है। कार्यों के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। निवेश से बचें।
312
मिथुन
बारहवां शुक्र दांपत्य जीवन में खटास बढ़ा सकता है। प्रेम प्रसंगों में भी निराशा होगी। कार्य अधिक होंगे।
412
कर्क
एकादश शुक्र न्यायालयीन कार्यों में सफलता दिलाने वाला होगा। नई योजनाओं को पूर्ण करने की जवाबादारी मिलेगी।
512
सिंह
दशम शुक्र रुके कार्यों में गति प्रदान करेगा। निश्चित समय में कार्य करने में सक्षम होंगे। रुका हुआ पैसा मिलेगा।
612
कन्या
नवम शुक्र ओजस्विता में वृद्धि करेंगा। अति आत्मविश्वास हानिकारक होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
712
तुला
अष्टम शुक्र अटके धन की प्राप्ति कराएगा। वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा। विषम परिस्थितियों से निपटने में सक्षम होंगे।
812
वृश्चिक
सप्तम शुक्र उत्साह में वृद्धि और सकारात्मक सोच प्रदान करेगा। धन लाभ के पूर्ण आसार हैं। तकनीक के क्षेत्र में कार्य करने वालों को लाभ होगा।
912
धनु
षष्ठम शुक्र कार्यों में वृद्धि करने वाला होगा। मेहनत अधिक और क्रेडिट कम मिलेगा। क्रोध बना रहेगा।
1012
मकर
पंचम शुक्र बेहतर स्थितियों को निर्मित करेगा। अनुमान से अधिक लाभ प्राप्त करेंगे और सोचे हुए काम समय पर होंगे।
1112
कुंभ
चौथा शुक्र कुछ व्यापारिक गतिविधियों को बाधित कर सकता है। दांपत्य जीवन में भी तनाव रहने की संभावना है।
1212
मीन
तीसरा शुक्र रिश्तेदारों से मिलन करवाएगा। पारिवारिक स्थितियों में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र बढेग़ा।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।