उज्जैन. 11 दिसंबर, शुक्रवार की सुबह लगभग 6 बजे शुक्र ग्रह राशि बदलकर तुला से वृश्चिक में प्रवेश करेगा। इस राशि में शुक्र 4 जनवरी तक रहेगा। शुक्र का वृश्चिक राशि में आना कुछ लोगों को राहत प्रदान करेगा तो कुछ लोगों की मुश्किल बढ़ा सकता है। जानिए किस राशि पर कैसा होगा शुक्र के राशि परिवर्तन का असर…
मेष राशि
जीवनसाथी से आपका तालमेल ठीक बना रहेगा। आप उनकी कोई बात मानने के लिये मजबूर हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है।
212
वृष राशि
वैवाहिक जीवन बेहद सुखी रहेगा। आपको धन लाभ भी हो सकता है। आप इस दौरान लड़ाई-झगड़े से दूरी बनाकर रखेंगे। इस बीच आप कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं।
312
मिथुन राशि
हाथ में लिये कामों को पूरा किए बिना ना छोड़ें। जीवन में दोस्तों का सहयोग बना रहेगा। आपके कुछ नये दोस्त भी बन सकते हैं। नौकरी में तरक्की और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं।
412
कर्क राशि
संतान से सुख-सहयोग नहीं मिल पायेगा। प्रेम संबंधों को लेकर किसी से विवाद हो सकता है, संभलकर रहें। वाद-विवाद की स्थिति से बचें। ये समय आपके पक्ष में नहीं है।
512
सिंह राशि
माता के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। आपको आर्थिक रूप से भी कुछ परेशानी हो सकती है। भूमि, भवन और वाहन का लाभ पाने में आपको कुछ देर हो सकती है।
612
कन्या राशि
आपके जीवन में एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन के चांस बन रहे हैं। आपको माता-पिता का पूरा सुख मिलेगा। इस बीच आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप सभी के चहेते बने रहेंगे।
712
तुला राशि
आपकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। संतान के मामले में भी आपको कुछ परेशानी हो सकती है। इस समय आपको एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन के चक्कर में पड़ने से भी बचना चाहिए।
812
वृश्चिक राशि
इस समय आपको हर तरह के लाभ मिलेंगे। आपको वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है। बिजनेस के कामों में भी लाभ बना रहेगा। प्रेम-संबंध मजबूत होंगे। आपको संतान का सुख मिलेगा।
912
धनु राशि
विवाहित लोगों की किस्मत उनका साथ देगी। धन के मामले में भी आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। साथ ही आप एक अच्छे कवि साबित होंगे। शुक्र के कारण आपको बिजनेस में भी लाभ होगा।
1012
मकर राशि
आपकी आमदनी ठीक-ठीक बनी रहेगी। कुछ जरूरी कामों में समय लग सकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। नौकरी में थोड़ी परेशानियां हो सकती है। ये समय मिला-जुला रहेगा।
1112
कुंभ राशि
करियर में आगे बढ़ने के कई अच्छे मौके मिल सकते हैं। पिता का पूरा साथ मिलेगा। कई रुके हुए काम इस समय पूरे हो सकते हैं। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को सफलता मिल सकती है।
1212
मीन राशि
तीर्थ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपकी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। आपको मेहनत के अनुसार अपने भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और बिजनेस के लिए समय सामान्य है।