उज्जैन. 17 नवंबर से शुक्र ग्रह राशि बदलकर कन्या से तुला राशि में आ चुका है। अब शुक्र 10 दिसंबर तक इसी राशि में रहेगा, इसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। तुला राशि का स्वामी शुक्र ही है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों पर शुक्र के राशि परिवर्तन का कैसा असर होने वाला है...
मेष
आय के मामले सामान्य समय रहेगा। व्यापार में की गई मेहनत अब फल देने की स्थिति में आ सकती है। नौकरी में स्थायित्व का योग बनेगा।
212
वृषभ
इस राशि के लिए शुक्र की स्थिति ठीक नहीं रहेगी। बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। सही तरीके से किए गए काम में सफलता नहीं मिल पाएगी।
312
मिथुन
ये समय आपके लिए श्रेष्ठ रहने वाला है। किसी बड़े काम की ओर बढ़ेंगे। सफलता के साथ मान-सम्मान भी मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
412
कर्क
आपके लिए ये समय सामान्य रहेगा। कार्य समय पर पूरे होंगे, लेकिन धन लाभ आशा के अनुरूप नहीं हो पाएगा। व्यर्थ समय व्यतीत करने से बचें।
512
सिंह
विवादों में आपका पक्ष भारी रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने के योग हैं। सफलता मिलेगी और संतान से सुख मिलेगा।
612
कन्या
धन लाभ के योग बन रहे हैं। सभी रुकावटें खत्म हो सकती हैं। व्यवहार में निखार आएगा। लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे।
712
तुला
कार्य की शुरुआत में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन समय धीरे-धीरे सब ठीक कर देगा। राशि स्वामी शुक्र समस्याओं को खत्म करेगा।
812
वृश्चिक
जरूरी कामों में समस्याओं का सामना करेंगे। व्यर्थ खर्च करने से बचें। अध्यात्मिकता की ओर मन लगेगा।
912
धनु
आपके कामों में बढ़ोतरी हो सकती है। धन की प्राप्ति होगी। खुशियां मिलेंगी। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकता है। रुके कार्यों में गति आएगी।
1012
मकर
आने वाला समय शुभ रहेगा। परिवार के साथ सुखी दिन व्यतीत होंगे। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। विवादों का अंत होगा।
1112
कुंभ
आपके कार्यों में आ रही समस्याएं अब हट सकती हैं। शुक्र नए काम करने में मदद करेगा। परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा।
1212
मीन
बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपके ऊपर नकारात्मकता हावी हो सकती है। बुद्धिमानी से कार्य पूरे करने में सफल मिल सकती है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।